फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जहां की स्वच्छता अभियान की शुरुआत, वहां सांस लेना तक मुश्किल

जहां की स्वच्छता अभियान की शुरुआत, वहां सांस लेना तक मुश्किल

Wed, 11 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जहां की स्वच्छता अभियान की शुरुआत, वहां सांस लेना तक मुश्किल
जिस वार्ड से अभियान का आगाज, वहीं हालात खराब
विज्ञापन

शहर के कृष्णानगर वार्ड में सफाई व्यवस्था ठप, गंदगी में सांस लेना तक मुश्किल
बारिश से बंद हुए नाले, घरों में घुस गया गंदा पानी-कचरा, निगम पर भड़के लोग
मुख्यमंत्री ने शिमला के कृष्णानगर वार्ड से किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस कृष्णानगर वार्ड से स्वच्छता अभियान का आगाज किया था, नगर निगम की अनदेखी से आज वहीं सफाई व्यवस्था ठप होने से बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। सीएम के सामने निगम प्रशासन ने स्वच्छता अभियान का ड्रामा तो कर दिया, लेकिन फिर इस वार्ड की सुध नहीं ली। वार्ड के निचले इलाकों में कचरे से बंद पड़े नाले और जगह जगह फैली गंदगी से सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।
शहर में सफाई का जिम्मा संभालने वाले सैहब सोसायटी के ज्यादातर कर्मचारी इसी वार्ड के हैं, लेकिन खुद इस क्षेत्र की हालत सबसे बदतर है। घरों से कूड़ा तो उठता है, लेकिन उसे सड़क तक पहुंचाने की बजाय पास के ही नालों में डंप किया जा रहा है। कर्मचारियों की इसी मनमानी के चलते कई लोगों ने तो कूड़ा देना तक बंद कर दिया है। अब लोअर बाजार, कार्ट रोड से निकलने वाला कचरा और गंदा पानी नाले बंद होने से कई घरों में घुस रहा है। लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
विज्ञापन

---
घरों में घुस गया गंदा पानी, निगम पर भड़के लोग
दो दिन से जारी बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल दी। नाले बंद होने से गंदा पानी लोअर कृष्णानगर के कई घरों और आंगनबाड़ी केंद्र में घुस गया। गुस्साए लोगों ने निगम को शिकायत की। पार्षद भी मौके पर पहुंचे। लेकिन इसके बावजूद आंगन से तो कचरा उठ गया लेकिन बगल में ही इसके ढेर लगा दिए गए। बुधवार को निगम कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में सफाई को लेकर बहसबाजी तक हो गई। लोगों का कहना है कि निगम उन्हें नरक जैसी जिंदगी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सफाई के लिए
लगाए कर्मचारी
लोअर बाजार, सब्जी मंडी और कार्टरोड की सारी गंदगी हमारे वार्ड में आ रही है। जिन घरों में गंदा पानी गया था, वहां सफाई के लिए कर्मचारी लगाए हैं। निगम से नालों का चैनलाइजेशन करवा रहे हैं।
बिट्टू कुमार, पार्षद, कृष्णानगर वार्ड
---
सफाई के निर्देश दिए जाएंगे
देखा जाएगा कि आखिर वार्ड में सफाई क्यों नहीं हो रही। नालों के चैनलाइजेशन के काम में तेजी लाई जाएगी। जिन घरों में गंदा पानी घुसा है, वहां सफाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
राकेश शर्मा, उप महापौर नगर निगम
---
30 साल में इतनी गंदगी नहीं देखी
स्थानीय निवासी मीनाक्षी का कहना है कि 30 साल से यहां रह रहे हैं, लेकिन कभी कृष्णानगर में इतनी गंदगी नहीं देखी। निगम के कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाकर बगल की नालियों में डंप कर रहे हैं। बारिश में गंदगी घरों में घुस रही है।
---
नाले बेकार, आंगन में बह रहा गंदा पानी
मीनाक्षी अरोड़ा का कहना है कि सर्दियों में ही नाला बना था, लेकिन इसकी हालत अभी से खस्ता है। लोअर बाजार और कार्टरोड का सारा कचरा नाले से होकर उनके घरों के आंगन में बह रहा है। सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।
---
फीस देने पर भी सफाई नहीं
महिंद्र कौर ने कहा कि सैहब कर्मी घरों के आगे ही कूड़ा फेंक रहे हैं। नाले कचरे से भरे पड़े हैं। सफाई होती नहीं, लेकिन पैसे मनमाने वसूले जाते हैं। निगम और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर थक गए हैं, लेकिन कोई नहीं सुनता।

---
शौचालय बनाया, सफाई कौन करवाएगा
कमलेश सूद का कहना है कि सुंदर बिल्डिंग के पास निगम ने शौचालय तो बनाया लेकिन कोई कर्मचारी नहीं लगाया। इसकी हालत खस्ता है। वार्ड में सिर्फ सड़कों पर झाड़ू लगता है। नालों और नालियां गंदगी से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed