फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टैक्स जमा करवाने के लिए काटने पड़ रहे चक्कर

टैक्स जमा करवाने के लिए काटने पड़ रहे चक्कर

Wed, 04 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
टैक्स जमा करवाने के लिए काटने पड़ रहे चक्कर
टैक्स जमा करवाने को काटने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

लिफ्ट के पास जारी होते हैं बिल, कैश काउंटर रिज मैदान पर
बुजुर्गों ने महापौर से की काउंटर खोलने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को अपना संपत्ति कर जमा करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। टैक्स के बिल तो लिफ्ट स्थित कर शाखा जारी कर रही है, लेकिन पैसे यहां जमा नहीं हो रहे।
लोगों को रिज मैदान पर पदमदेव कांपलेक्स में टैक्स का पैसा जमा करवाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों और महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को टुटू इलाके के कुछ वरिष्ठ नागरिक महापौर कार्यालय पहुंचे। यहां महापौर कुसुम सदरेट से शिकायत की कि निगम उन्हें टैक्स जमा करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर कटवा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑनलाइन टैक्स जमा करवाना नहीं आता। लिफ्ट स्थित ब्रांच में बिल तो मिल रहे हैं, लेकिन फिर सीढ़ियां चढ़कर रिज मैदान पहुंचना पड़ रहा है। यहां बने कैश काउंटर पर पहले ही पानी बिल देने वालों की लाइनें लगी हैं। ऐसे में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां बिल जारी हो रहे हैं, वहीं पर पैसा जमा करवाने की सुविधा मिलनी चाहिए। महापौर ने कहा कि जल्द शाखा के भीतर पैसा जमा करवाने के लिए काउंटर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन जगहों पर जमा करवा सकते हैं टैक्स
नगर निगम के कर सचिव सुरेश शर्मा का कहना है कि लोग निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बिल भुगतान कर सकते हैं। अब तक 250 लोग इस माध्यम से टैक्स भर चुके हैं। इसके अलावा लोग अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर भी पैसा जमा करवा सकते हैं। निगम के कैश काउंटर और उपायुक्त कार्यालय स्थित सुगम सुविधा केंद्र में भी टैक्स जमा किया जा रहा है। तीन दिन में अब तक बारह सौ से ज्यादा लोग टैक्स जमा करवा चुके हैं। अब तक करीब 24 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। 15 दिन के भीतर टैक्स चुकाने वालों को दस फीसदी की छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed