फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   छात्रावासों की मरम्मत न होने पर एक्सईएन का किया घेराव

छात्रावासों की मरम्मत न होने पर एक्सईएन का किया घेराव

Sat, 17 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
छात्रावासों की मरम्मत न होने पर एक्सईएन का किया घेराव
शिमला।
विज्ञापन

सर्दियों की छुट्टियों के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सोमवार को खुल जाएगा। नए सत्र की कक्षाएं शुरू होनी हैं। छात्रावासों में रहने वाले छात्र छुट्टियों के बाद लौट आए हैं, मगर अभी तक विवि के छात्रावासों की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस कारण छात्रों को परेशानी आ रही है। छात्रों की इसी समस्या को लेकर शनिवार को एसएफआई की विवि इकाई ने निर्माण विंग के एक्सईएन का घेराव किया। कहा कि श्रीखंड और डॉ. वाईएस परमार छात्रावास का मरम्मत कार्य तय समय पर पूरा नहीं किया गया है। सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। स्ट्रीट लाइटें तक खराब पड़ी हैं। छुट्टियां शुरू होने से पूर्व निर्माण विंग ने सर्दियों में छात्रावासों को यह कहकर खाली करवाया था कि इनकी मरम्मत की जाएगी। सर्दियों में छात्रावास खाली रहे लेकिन मरम्मत पूरी नहीं हुई है। पुस्तकालय के हीटिंग प्वाइंट तक खराब पड़े हैं, छात्रावासों और पुस्तकालय के शौचालय तक खराब हालत में हैं। कैंपस का सार्वजनिक शौचालय तक बंद किया गया है। इकाई सचिव अनिल नेगी और उपाध्यक्ष आदिति झोहटा का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को लेकर विवि प्रशासन और निर्माण विंग गंभीर नहीं हैं। उन्होंने एक्सईएन को एक सप्ताह के भीतर मरम्मत का शेष बचा कार्य पूरा करने, शौचालयों का सही ढंग से रखरखाव करने और विवि कैंपस और छात्रावासों की ओर जाने वाली सड़कों की टारिंग जल्द से जल्द करवाने की मांग की है। उन्होंने कैंपस के सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने और इसकी साफ सफाई व पानी की व्यवस्था जल्द से जल्द किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने चेताया कि यदि मांगें पूरी न की गईं तो आने वाले दिनों में एसएफआई आंदोलन करेगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed