फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मोबाइल और कॉल डिटेल से खुला 29 लाख लूट का राज

मोबाइल और कॉल डिटेल से खुला 29 लाख लूट का राज

Sat, 24 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल और कॉल डिटेल से खुला 29 लाख लूट का राज
बद्दी (सोलन)। बद्दी में 29 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों ने कई सनसनीखेज राज उगले हैं। जल्द अमीर बनने की चाह में एक शातिर दिमाग ने दो बेरोजगारों को अपने झांसे में लिया और वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात से पहले आरोपियों ने पूरे क्षेत्र की रैकी की। लेकिन आरोपी एक चूक कर गए। आरोपियों ने वारदात को जितने हाइटेक तरीके से अंजाम दिया उसी हाइटेक तकनीक ने उन्हें फंसा भी दिया।
विज्ञापन

आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त में पहुंचाने का काम मोबाइल फोन ने किया। लोकेशन और कॉल डिटेल ने पुलिस खंगाली तो शक पैसे डालने वाले कंपनी के पुराने कर्मचारी पर गया। इस कर्मचारी पर पुलिस ने जैसे ही सख्ती दिखाई तो वह सब उगल गया। इसके बाद इस वारदात में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एटीएम में पैसे डालने वाला कर्मचारी दीप सिंह जल्द अमीर बनना चाहता था। इसके लिए उसने लूट की योजना बनाई। इसके लिए उसने पड़ोसी गांव के दो युवकों को झांसे में लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए बड़े ही शातिर तरीके से बाकायदा प्लान बनाया गया। इसके लिए पूरी तरह से रैकी की गई। मोटरसाइकिल से लेकर एटीएम में पैसे डालने वाले कर्मचारियों से बात करने सहित उनकी टाइमिंग का पूरा ध्यान रखा गया। तय समय में इस घटना को अंजाम भी दिया गया। पुलिस की तीखी नजर और एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी के पूर्व कर्मचारी होने के कारण पुलिस का शक दीप सिंह पर जा टिका। इस पर पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन को आधार बनाया। मोबाइल कॉल डिटेल में पुलिस के समक्ष कई राज खुलते चले गए। दीप सिंह की एटीएम में पैसे डालने वाले कर्मचारियों से बात और बाइक मालिक से बातचीत सामने आई। इससे पुलिस का संदेह यकीन में बदल गया और पुलिस ने दीप सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद दो अन्य युवक भी हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


पहला जुर्म और बड़ी लूट
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों का यह पहला गुनाह है। पहली ही दफा इस बड़ी वारदात में शामिल हुए और हाथ भी बड़ा मार लिया। लेकिन मोबाइल की आधुनिक तकनीक ही पुलिस के लिए सबसे बड़ा हथियार बनी और तीनों पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी की सेवानिवृत्ति से पहले लूट का पर्दाफाश
पुलिस ने इस मामले में मोबाइल कॉल डिटेल को आधार बनाया और पड़ोसी राज्य हरियाणा की पिंजौर पुलिस का भी सहयोग लिया। एसपी बीएस चौहान के कार्यकाल में यह लूट की वारदात हुई जिसे पुलिस ने बेपरदा किया। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट के 17 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। एसपी बीएस चौहान 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं।


वारदात के बाद मंदिर में
चढ़ा दिए 50 हजार रुपये
भूसे के ढेर में छुपाए थे 29 लाख रुपये
17 लाख बरामद, शेष रकम खर्च गए हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने रास्ते में पड़ने वाले एक मंदिर में 50 हजार रुपये भी चढ़ा दिए। आरोपियों का कहना था कि पैसा लूटने के बाद वह जब लौट रहे थे तो रास्ते में मंदिर नजर आया। यहीं उतर कर उन्होंने कुछ रकम मंदिर के दानपात्र में डाल दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसका पता गहन पूछताछ में ही चलेगा कि आरोपी सच बोल रहे हैं या नहीं। तीनों आरोपी आजकल बेरोजगार थे। इसमें दो शादीशुदा हैं तथा एक कुंवारा है। इसमें दीप सिंह और तरसेम की शादी हो चुकी है। आरोपियों से पुलिस ने 17 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के मुताबिक बाकी रकम उन्होंने अपने ऐशोआराम पर खर्च कर दी है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने यह पैसों सोतवाला स्थित एक मकान में तुड़ी के ढेर में छुपा दिया था। इसी ढेर से पुलिस यह रकम बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed