फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पालमपुर के कई गांवों में तीन दिन से नहीं पानी, लोग परेशान

पालमपुर के कई गांवों में तीन दिन से नहीं पानी, लोग परेशान

Sat, 10 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर के कई गांवों में तीन दिन से नहीं पानी, लोग परेशान
पालमपुर/भवारना(कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में तीन दिन से कई जगहों पर पानी नहीं है। तीन दिन से पानी न आने से लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले अचानक न्यूगल खड्ड में आई बाढ़ से पानी के सोर्स नष्ट हो गए हैं, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी विभाग लोगों को पानी मुहैया नहीं करवा पाया है। इससे लोग खासे परेशान है।
विज्ञापन

हालांकि, पालमपुर और कुछ आसपास के इलोकों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी कई गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है। भवारना-हैंजा, मालनू, डरोह-गढ़ और सुलह-ठंबा-ननाओं पेजयल योजना शुरू नहीं हो पाई है। इससे भवारना और उसके साथ लगते सारे गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है, जबकि विभाग का कहना है कि शनिवार तक पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। न्यूगल खड्ड में पानी के रिसोर्स को ठीक करने के लिए शुक्रवार को भवारना और डरोह के आईपीएच विभाग के कर्मचारी भी बंदला गए हुए थे, लेकिन शुक्रवार को भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। लोगों का यह भी कहना है कि अब बरसात आने वाली है। इससे न्यूगल खड्ड में आए दिन बाढ़ आती रहेगी। इससे लोगों को फिर से पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। लिहाजा, विभाग के पास अभी भी ऐसे इंतजाम नहीं है। इससे लोगों को पानी बरसात में भी सुचारु रूप से मिलता रहे। डरोह के एसडीएम अश्वनी शर्मा ने कहा कि न्यूगल खड्ड में पानी का रिर्सोस नष्ट हो गए हैं। उसे ठीक किया जा रहा है। शनिवार तक पानी आ जाएगा। उधर, पालमपुर के एसडीओ त्रिलोक धीमान ने कहा कि न्यूगल खड्ड में भारी सिल्ट आ गई थी। इसे अब साफ किया गया है। पानी की रिसोर्स को भी ठीक कर दिया है। कहा कि कुछ इलाकों में सप्लाई शुरू कर दी है और अन्य भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed