पानी की लीकेज रोकने को 800 करोड़ की योजना: महेंद्र सिंह
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश भर में पेयजल सप्लाई की लीकेज रोकने के लिए विभाग 800 करोड़ की योजना बना रहा है। पाइप लाइनों और टैंकों से लीक होने वाले पानी को बचाकर पेयजल समस्या कम की जाएगी।
रामपुर के गानवीं में जनमंच कार्यक्रम में शामिल होने आए मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि पानी की समस्या पर सरकार गंभीर है।
मंत्री ने कहा कि सरकार ने बागवानों के लिए भी 4007 करोड़ की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। योजना के मूर्त रूप लेने पर बागवानों को सेबों के उन्नत किस्म के पौधे और तकनीक मुहैया करवाई जाएगी।
बंदरों के उत्पात से किसानों और बागवानों को हो रहे नुकसान को लेकर भी सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। अलग से एक योजना बनाकर किसानों की मेहनत को जाया होने से बचाया जाएगा।