फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80 thousand crore rupee target in investor meet in himachal

इन्वेस्टर मीट में रहेगा 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य

Fri, 23 Nov 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
80 thousand crore rupee target in investor meet in himachal

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रही इन्वेस्टर मीट में 80 हजार करोड़ रुपये तक के निवेश का लक्ष्य रहेगा। इसकी तैयारियों के लिए 30 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल की विशेष बैठक बुलाई गई है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट अगले साल प्रस्तावित है। यह बड़े स्तर पर होने जा रही है।

विज्ञापन


इसमें देश और दुनिया के निवेशकों को बुलाने की तैयारी है। 30 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुलाई गई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में केवल एक ही एजेंडा होगा। यह इन्वेस्टर मीट ही होगा। इस अवसर पर एक खास प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन


उद्योगों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल सरकार किस-किस तरह की सुविधाएं दे सकती है। ऐसे तमाम एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की इन्वेस्टर मीट उड़ीसा, यूपी आदि में की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की कोशिश रहेगी कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से आएं। इस पर निरंतर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed