फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80% of 834.23 Crores NPA of kccb in the name of 50 Account Holders

834.23 करोड़ एनपीए का 80 प्रतिशत केवल 50 खाताधारकों के नाम: राजीव

Thu, 18 Jul 2019 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jul 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
80% of 834.23 Crores NPA of kccb in the name of 50 Account Holders

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने धर्मशाला में कहा कि एनपीए को कम करने के लिए प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है। 31 दिसंबर 2019 में एनपीए 913.21 करोड़ रुपये था, जिसे 31 मार्च तक 78.88 करोड़ रुपये घटाकर 834.23 करोड़ रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


केसीबी बैंक के 834.23 करोड़ रुपये एनपीए का लगभग 80 प्रतिशत सिर्फ 50 खाताधारकों के नाम ही है, जो लंबे समय से लोन का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे खातों से ही बैंक का एनपीए बढ़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन खाताधारकों को बैंक प्रबंधन ने तलब किया था, जिसके बाद कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो इस खाताधारकों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि केसीसी बैंक शताब्दी वर्ष में ग्राहकों के लिए नई योजनाएं लाने जा रहे हैं, जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द करेंगे। सीएम से कार्यक्रम को लेकर बैंक प्रबंधन जल्द समय लेगा।


उन्होंने कहा कि एनपीए कम करने को लेकर चल रहे काम को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने तय किया है कि अलग छह माह से बैंक कोई भी नई शाखा नहीं खोलेगा।

इसके अलावा विभिन्न जिलों से करीब 10 शाखाओं की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं पाई जा रही है। ऐसी 10 शाखाओं से बैंक ने परफॉर्मेंस रिपोर्ट तलब की है। इस मौके पर बैंक के महाप्रबंधक विनय कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed