फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80 lakh scam in government degree college sanjauli shimla

कॉलेज में 80 लाख का गबन, पूर्व प्रिंसिपलों से होगी रिकवरी

Wed, 20 Jul 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Jul 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
80 lakh scam in government degree college sanjauli shimla

कॉलेज में हुए 80 लाख रुपये के घोटाले की रिकवरी अब पूर्व प्रिंसिपलों सहित वित्त शाखा के कर्मियों से होगी। मामला हिमाचल के शिमला स्थित एक्सीलेंस कॉलेज संजौली का है। कॉलेज में 80 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। इसकी रिकवरी शिक्षा विभाग के कई अफसरों से होगी। कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपलों सहित वित्त शाखा के कर्मियों पर शिकंजा कसने की तैयारी पूरी हो गई है।

विज्ञापन


एक-दो दिन के भीतर अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान इस मामले को लेकर बड़ा फैसला सुना सकते हैं। राजधानी शिमला स्थित एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में 80 लाख रुपये का गबन हुआ है। कॉलेज के विभिन्न बिलों की अदायगी, सामान की खरीद और ग्रांट में यह गोलमाल किया गया है। कॉलेज के सस्पेंड सीनियर असिस्टेंट पर गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय के ज्वाइंट कंट्रोलर वित्त की जांच रिपोर्ट में इसका स्पष्ट तौर पर उल्लेख है। ढाई साल से कैश बुक नहीं भरने की शिकायत मिलने पर शिक्षा निदेशालय ने मई महीने में मामले की जांच के आदेश दिए थे। शिकायत की प्रारंभिक जांच के दौरान ही सीनियर असिस्टेंट को सस्पेंड कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कैश बुक में नहीं खरीद का ब्योरा

80 lakh scam in government degree college sanjauli shimla

सरकारी धनराशि के इस घोटाले में कालेज के कई अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता का अंदेशा भी जांच रिपोर्ट में जताया गया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी शिमला स्थित सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस कालेज संजौली में बीते ढाई साल से कैश बुक नहीं भरी गई।

कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई विभिन्न सामान की खरीद, हॉस्टल फीस, विभिन्न बिलो की अदायगी और सरकार से मिली ग्रांट का कहीं भी कोई ब्योरा नहीं रखा गया है। जांच के दौरान 80 लाख रुपये के गोलमाल की बात सामने आई है।

नियमानुसार कॉलेज प्रशासन को हर खरीद का कैश बुक में ब्योरा देना पड़ता है। बजट कहां से आया, कहां-कहां खर्च किया गया। इसकी पूरी जानकारी कैश बुक में होनी चाहिए, लेकिन बीते ढाई साल तक कैश बुक भरी ही नहीं गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि मामले में कड़ी कार्रवाई होगी।

विजिलेंस कर सकती है जांच
संभावना जताई जा रही है कि इस मामले की जांच विजिलेंस का सौंपी जा सकती है। इस मामले में कालेज के डीडीओ पावर वाले कई अफसरों सहित पूर्व प्रिंसिपलों पर शिकंजा कसना तय है। डीडीओ पावर वाले अफसरों की कार्यप्रणाली इस मामले को लेकर संदेह के घेरे में आ गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed