फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   8.68 lakh farmers and gardeners of Himachal got big relief

हिमाचल के 8.68 लाख किसानों और बागवानों को मिली बड़ी राहत

Thu, 14 May 2020 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
8.68 lakh farmers and gardeners of Himachal got big relief
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के  8.68 लाख किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों और बागवानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए भी अनेक प्रोत्साहन घोषित किए गए हैं, जिनमें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान ऋण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि यह ऋण मछुआरों एवं पशुपालकों को भी उन्ही शर्तों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि रबी फसलों की कटाई के बाद होने वाले कार्यों के लिए सभी छोटे व मझोले किसानों को नाबार्ड के माध्यम से आपातकालीन कार्यशील पूंजी फंड उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी किसान इसका लाभ ले सकते हैं। प्रदेश में अधिकतर किसान लघु और मध्यम वर्ग से संबंधित हैं। यह कार्य प्रदेश के सहकारी बैंकों व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के माध्यम से किया। एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड के सिद्धांत के अनुसार सभी प्रवासी मजदूर देश के किसी भी कोने में अपने राशन कार्ड के माध्यम से किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने के लिए अधिकृत हो जाएंगे। प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने प्रत्येक प्रवासी मजदूर को बिना राशन कार्ड के भी 5 किलोग्राम गेहूं या चावल तथा एक किलोग्राम दाल उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है, जो एक प्रशंसनीय पहल है। जयराम ने केंद्र सरकार की ओर से की गई कई पहल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed