फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   75803 candidates appeared in written exam of himachal police constable bharti

हिमाचल पुलिस भर्ती: कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए 75803 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

Sun, 27 Mar 2022 10:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Mar 2022 10:36 PM IST
सार

लिखित परीक्षा रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई। ड्रोन कैमरों के साथ परीक्षा हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा हाल और कमरों की वीडियोग्राफी भी की गई।

विज्ञापन
75803 candidates appeared in written exam of himachal police constable bharti
कुल्लू में परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कांस्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती के लिए 75,803 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा के लिए प्रदेश में 81 केंद्र बनाए थे। लिखित परीक्षा निष्पक्ष तौर पर करवाने के लिए ड्रोन कैमरों के साथ परीक्षा हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा हाल और कमरों की वीडियोग्राफी भी की गई। अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई। डीजीपी और आईजी एपीटी एवं चेयरमैन हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहे। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षक के लिए कमांडेंट की अध्यक्षता में अलग-अलग उड़नदस्तों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रों के बाहर भी निगरानी के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमें तैनात की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों और हाल में जैमर लगाए गए थे। एडीजी लॉ एंड आर्डर अभिषेक दिवेदी साउथ रेंज और डीआईजी पीटीसी विमल गुप्ता को नॉर्दर्न रेंज का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष कांस्टेबल के लिए सबसे ज्यादा पद
कांस्टेबल के 1334 पदों में से पुरुष कांस्टेबल के 932 पदों के लिए 60,454, महिला कांस्टेबलों के 311 पदों के लिए 14,653 और 91 ड्राइवर पुरुष कांस्टेबल पदों के लिए 696 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed