सैजल बोले- 74 फीसदी को एक, 24 फीसदी लोगों को दो डोज लगाईं
मंत्री सदन में कोरोना पर नियम 130 के तहत हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोरोना से 16 हजार लोगों की मौत हुई थी जबकि हिमाचल में यह आंकड़ा 3519 है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवाओं और अस्पतालों में बिस्तरों और 870 वेंटिलेटरों की व्यवस्था कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को सरकार सक्षम है। स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों में व्यवस्था कर ली है। प्रदेश की 74 फीसदी को पहली और 24 फीसदी लोगों को कोरोना की दोनों डोज दी गई हैं। 10 हजार आइसोलेशन किट उपलब्ध हैं। मंत्री सदन में कोरोना पर नियम 130 के तहत हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोरोना से 16 हजार लोगों की मौत हुई थी जबकि हिमाचल में यह आंकड़ा 3519 है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवाओं और अस्पतालों में बिस्तरों और 870 वेंटिलेटरों की व्यवस्था कर ली है। बच्चों के लिए 800 छोटे वेंटिलेटर हैं। 148 मीट्रिक टन आक्सीजन उपलब्ध है। 198 एंबुलेंस हैं और 109 उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती की जा चकी है। सात मेकशिफ्ट अस्पताल बनाए हैं और तीन बनाए जा रहे हैं। अस्पतालों में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें उपलब्ध कराई हैं।
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 37 निजी स्वास्थ्य संस्थान अधिकृत
प्रदेश सरकार ने हिमाचल में 37 निजी स्वास्थ्य संस्थानों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अधिकृत किया है। ये संस्थान बिस्तरों की क्षमता के अनुपात और कोविन पोर्टल पर किसी एक सप्ताह में अधिकतम टीकाकरण की संख्या का आधार मानकर वैक्सीन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक रमेश ध्वाला की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। प्रदेश में 30 जून तक निजी अस्पतालों में 17515 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इसमें जिला सोलन में निजी अस्पताल ने सबसे ज्यादा 10 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई है। निजी स्वास्थ्य संस्थान को 250 रुपये वैक्सीन और 100 रुपये अन्य चार्जिज प्रति डोज की दर से वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थी। निजी अस्पतालों में कोविशील्ड 780, कोवैक्सीन 1200 रुपये में लगाई जा रही है।