फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   732 posts of staff nurses will be filled up soon in himachal

स्टाफ नर्सों के 732 पदों को जल्द भरेगी सरकार : विपिन परमार

Fri, 07 Sep 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
732 posts of staff nurses will be filled up soon in himachal

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि प्रदेश में 732 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। वह शिमला के रिपन अस्पताल में डायलिसिस केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम में प्रदेश का यह सातवां केंद्र है।

विज्ञापन


इससे पहले सोलन, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर और धर्मशाला में केंद्र खोले जा चुके हैं। भविष्य में चंबा, नूरपुर, पालमपुर एवं पांवटा साहिब में भी केंद्र खोले जाएंगे। 4709 लोगों का डायलिसिस हुआ है और 30,000 से अधिक सेशन हो चुके हैं। 
विज्ञापन


 प्रदेश में 732 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति में 50 फीसदी पद बैचवाइज भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया चार माह में पूरी होगी। रेडियोग्राफर, ओटी सहायक, एएनएम और अन्य तकनीकी कर्मचारियों के पदों का भी सृजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवाएं आयोग के माध्यम से इन्हें भरा जा रहा है। डॉक्टरों के 300 पद वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भरे जा चुके हैं और जल्द ही 200 नियमित डॉक्टरों के पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed