{"_id":"5cd6ffe8bdec2207726897f5","slug":"71557594088-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक क्लिक पर अभिभावक जान सकेंगे बच्चों को क्या मिला है होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक क्लिक पर अभिभावक जान सकेंगे बच्चों को क्या मिला है होमवर्क
Sun, 12 May 2019 10:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स के प्रशासन और कंप्यूटर साइंस विभाग ने अभिभावकों तथा छात्रों के लिए एक उपयोगी एप्लीकेशन बनाई है। शाइनिंग स्टार एप डेस्क के नाम से बनाई इस एप्लीकेशन का सफलता पूर्वक ट्रायल शुरू हो चुका है। अब तक सात सौ अभिभावक एप्लीकेशन को डाउनलोड भी कर चुके हैं। इस एप्लीकेशन के जरिये छात्र और अभिभावक होम वर्क का पता कर सकते हैं। एक क्लिक पर पीडीएफ और वर्ड फाइल आपके पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
यही नहीं कक्षा में बच्चा पहुंचा या नहीं, क्लास टेस्ट या वार्षिक परीक्षा में उसकी क्या परफॉरमेंस चल रही है, अभिभावक हर जानकारी अपने मोबाइल पर इस एप की जरिये ले सकते हैं। यही नहीं यदि कोई इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना बंद भी करे तो हर बच्चे की जानकारी क्लास टीचर्स को मिल जाएगी। अभिभावक अपने बच्चे से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ले सकता है, एप्लीकेशन के माध्यम से लाइव चेट भी सुविधा है।
विज्ञापन
मुफ्त मुहैया करवा रहे एप
निजी स्कूल जहां ऐसी सुविधा की फीस चार्ज करते हैं वहीं केंद्रीय विद्यालय जाखू इसे अभिभावकों को मुफ्त में मुहैया करवा रहा है। प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता और उप प्रधानाचार्य शकुंतला शांडिल के मार्गदर्शन में स्कूल के कंप्यूटर साइंस विभाग की पीजीटी हिमानी आनंद, गीतिका शर्मा, अमरदीप सिंह ने मिलकर इस एप्लीकेशन को तैयार किया है।
विज्ञापन
एप्लीकेशन को पूर्व में चल रही एप्लीकेशन का कांबो पैक बनाने का प्रयास किया है। इसमें हॉली डे, होम वर्क, स्कूल लाइब्रेरी, स्कूल वेबसाइट, पाइथन लेंग्वेज, इंडिया वॉक वॉक जैसी एप भी इसमें शामिल की है। इसका अभिभावक और बच्चे इस्तेमाल कर सकेंगे। शुक्रवार को स्कूल में तीन कक्षाओं के अभिभावकों के साथ हुई बैठक के दौरान एप्लीकेशन से संबंधित जानकारी दी गई। स्कूल का लक्ष्य है कि इस खास तरह की तैयार उपयोगी एप्लीकेशन को 1500 छात्रों के अभिभावकों तक पहुंचाया जाए।
जल्द लांच की जाएगी नई एप्लीकेशन : प्रधानाचार्य
केवी जाखू के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने कहा कि एप्लीकेशन का ट्रायल सफल हो चुका है। जल्द ही इसकी लॉंचिंग की जाएगी। एप्लीकेशन के इस्तेमाल से अभिभावकों, छात्रों के साथ ही स्कूल प्रशासन आपस में सीधे तौर पर जुड़े रहेंगे। इससे अभिभावक अपने बच्चों पर पूरी तरह से नजर रख सकेंगे और क्लास टीचर, प्रधानाचार्य के बराबर संपर्क में रहेंगे।