फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   समरहिल चौक पर भगत सिंह की जगह लगेगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा

भगत सिंह की जगह स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, नगर निगम में घमासान शुरू

Fri, 25 Jan 2019 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jan 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
समरहिल चौक पर भगत सिंह की जगह लगेगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा

शहर में अब शहीदों की प्रतिमाओं पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा शासित नगर निगम समरहिल चौक पर शहीद ए आजम भगतसिंह की जगह स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने जा रहा है। इसके लिए बाकायदा मासिक बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है।

विज्ञापन


यदि मंजूरी मिली तो समरहिल चौक पर प्रस्तावित भगत सिंह की प्रतिमा की जगह अब स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हालांकि, प्रस्ताव पर अभी से घमासान भी मच गया है। छात्र संगठनों के अलावा विपक्षी पार्षदों ने निगम को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


नगर निगम ने साल 2012-13 में प्रस्ताव लाकर समरहिल चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मंजूरी दी थी। इसके लिए बजट भी पारित किया गया। लेकिन सालों तक यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अचानक भाजपा शासित नगर निगम ने इसी जगह पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला ले लिया। यदि यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित होती है तो भगत सिंह की प्रतिमा कहां लगेगी, इसके लिए अभी कोई जगह भी नहीं देखी गई है।

मेयर बोलीं, युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
मेयर कुुसुम सदरेट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेेरणास्रोत रहे हैं। एचपी यूनिवर्सिटी में प्रदेशभर के हजारों युवा पढ़ाई के लिए आते हैं। ऐसे में यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और संदेशों को जानकर यह उनकी बताई राह पर चल सकेंगे।


यह शहीद का अपमान : शैली शर्मा
माकपा पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि यह शहीद ऐ आजम भगत सिंह का अपमान है। समरहिल चौक पर पहले से प्रतिमा लगाने के लिए स्थान चयनित किया जा चुका है। नगर निगम को यह प्रतिमा लगाने के लिए काम करना चाहिए लेकिन भाजपा यहां दूसरी प्रतिमा लगाकर शहीद का अपमान कर रही है। सदन में इसका कड़ा विरोध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed