फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गरीब परिवारों को पक्के मकान के लिए करना होगा इंतजार

गरीब परिवारों को पक्के मकान के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गरीब परिवारों को पक्के मकान के लिए करना होगा इंतजार
शहर में सस्ते पक्के मकानों के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत अभी नहीं बनेंगे सस्ते आशियाने, एनजीटी के फैसले के चलते नगर निगम ने लिया फैसला
1248 करोड़ से बनने हैं मकान, ढाई मंजिला शर्त से दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के गरीब परिवारों को स्मार्ट सिटी में पक्का मकान पाने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लोअर बाजार से लेकर कृष्णानगर तक बनने वाले पक्के मकानों का काम अभी शुरू नहीं होगा। एनजीटी की ढाई मंजिला शर्त के चलते नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के सबसे अहम प्रोजेक्ट को फिलहाल शुरू न करने का फैसला लिया है।
निगम प्रोजेक्ट के तहत बाकी छोटे कार्यों का काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कुल 2905 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के 1248 करोड़ रुपये लोअर बाजार से लेकर कृष्णानगर तक के क्षेत्र में बसे गरीब परिवारों को पक्का मकान देने संबंधी रेट्रोफिटिंग प्रोजेक्ट पर खर्च होने हैं। गरीब परिवारों का रिकॉर्ड लेकर निगम ने बाकायदा प्लान भी तैयार किया है। वर्तमान में जिन जगहों पर कच्चे मकान और ढारे हैं, उन्हें हटाकर यहां बहुमंजिला भवन खड़े किए जाने हैं। इसमें चरणबद्ध तरीके से इन परिवारों को बसाया जाना है। इसके लिए अर्बन रिन्यूअल पालिसी भी बनाई जानी है। लेकिन एनजीटी की ढाई मंजिला शर्त के चलते फिलहाल इसका काम शुरू नहीं होगा। निगम भवन निर्माण पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही काम शुरू करेगा।
विज्ञापन


इन प्रोजेक्टों को पहले करने की तैयारी
नगर निगम आयुक्त पंकज राय स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को देख रहे हैं। हर हफ्ते प्रोजेक्ट की बैठकें भी हो रही हैं। पहले छोटे प्रोजेक्टों जैसे ई टॉयलेट, सड़कों को चौड़ा करने, पार्किंग बनाने, स्मार्ट बसस्टॉप, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, स्ट्रीट लाइटें लगाने जैसे काम किए जाएंगे। फिलहाल यह काम शुरू करने से पहले कंपनी में कंसलटेंट की भी नियुक्ति होनी है। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि प्रोजेक्ट के छोटे कार्यों को पहले शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू शिमला में कंपनी ने शुरू किया काम
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए बनाई कंपनी का न्यू शिमला में कार्यालय बनाया गया है। नगर निगम से अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारी और कर्मचारी इस कार्यालय के लिए शिफ्ट हो चुके हैं। प्रोजेक्ट का खाका तैयार करने वाले पूर्व संयुक्त आयुक्त प्रशांत सरकैक को भी इस प्रोजेक्ट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed