फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अंडर-19 खेल मुकाबलों में वॉलीबाल में लालपानी रहा विजेता

वॉलीबाल और बैडमिंटन में लालपानी स्कूल बना चैंपियन

Fri, 10 Aug 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Aug 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
अंडर-19 खेल मुकाबलों में वॉलीबाल में लालपानी रहा विजेता

घणाहट्टी स्कूल में आयोजित शिमला खंड की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में लालपानी स्कूल की टीम ने रामपुर क्योंथल को हराकर ट्राफी जीती। कबड्डी के फाइनल में शोघी स्कूल ने मेजबान घणाहट्टी स्कूल की टीम को शिकस्त दी। खो-खो में घणाहट्टी स्कूल ने शकराह स्कूल को हराकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


बैडमिंटन के मुकाबलों में लालपानी स्कूल एक बार फिर से विजेता बना। शकराह स्कूल इसमें उपविजेता रहा। योगा में संजौली स्कूल विजेता और छोटा शिमला स्कूल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजेश्वरी बत्ता ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कुश्ती के मुकाबलों में एसबीएसएम घणाहट्टी स्कूल विजेता रहा। मार्च पास्ट में ढली स्कूल प्रथम और खलग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जोन स्तरीय खेेल आयोजन में सांस्कृतिक गतिविधियों के एकल गायन क्लासिकल में जुन्गा प्रथम, छोटा शिमला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। एकल गायन खलग प्रथम, केसीएस जुन्गा दूसरे, समूह गान में लालपानी प्रथम और छोटा शिमला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन एक्ट प्ले में खलग स्कूल प्रथम और छोटा शिमला दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में छोटा शिमला प्रथम, लालपानी दूसरे, ग्रुप वाद्य वादन में छोटा शिमला विजेता बना। केसीएस जुन्गा दूसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में छोटा शिमला प्रथम रहा और लालपानी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जोन स्तरीय प्रतियोगिता के खेल प्रभारी संतोष

चौहान और खेल समन्वयक एवं छोटा शिमला स्कूल के प्रधानाचार्य रत्न वर्मा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के 650 छात्रों ने भाग लिया।

प्रधानाचार्य ने दी खिलाड़ियों को बधाई
शिमला जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं में छोटा शिमला स्कूल का अच्छा प्रदर्शन रहने पर प्रधानाचार्य रत्न वर्मा ने खुशी जताई। विजयी टीम के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने इसके लिए स्कूल के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र शर्मा और देवेंद्र जस्टा को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed