फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रिज पर राजस्थानी स्टॉल का कारोबारियों ने किया विरोध

राजस्थानी स्टॉल से कारोबार घटने पर भड़के व्यापारी

Sun, 01 Jul 2018 12:50 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
रिज पर राजस्थानी स्टॉल का कारोबारियों ने किया विरोध

रिज मैदान स्थित पदमदेव कांपलेक्स में राजस्थानी कारोबारियों की ओर से लगाए गए स्टॉल से शहर के कारोबारियों की सेल घट गई है। कारोबार पर असर पड़ने के बाद व्यापार मंडल ने ऐसे स्टॉल लगाने पर आपत्ति जताई है। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस मामले पर नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट से भी मिले। उन्होंने मांग उठाई कि ऐसे स्टॉल लगाने की अनुमति न दी जाए। कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान ही

विज्ञापन


व्यापारियों को सेल बढ़ने की उम्मीद होती है। ऐसे में बाहर के कारोबारियों को रिज जैसी जगह पर सामान बेचने की अनुमति देने से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। सैलानी लोअर बाजार समेत दूसरी मार्केट में जाने की बजाय रिज पर ही खरीदारी कर रहे हैं। इससे पिछले एक हफ्ते से सेल काफी गिर गई है। कारोबारियों का कहना है कि ऐसे स्टॉल को पर्यटन सीजन के दौरान खुलने की अनुमति न दी जाए। यदि अनुमति देनी भी है तो कम समय के लिए दी जाए। 15 दिन या एक माह स्टॉल खुलने से शहर का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


कपड़े और खाने-पीने के लगाए स्टॉल
पदमदेव कांपलेक्स में लगाए इन स्टॉल में खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा कपड़ों की भी बिक्री की जा रही है। सभी स्टॉल पर इन दिनों जमकर खरीदारी हो रही है जिससे बाजारों से भीड़ कम होने लगी है। पदमदेव कांपलेक्स में स्टॉल लगाने की अनुमति नगर निगम देता है। पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर सरकार भी दूसरे राज्यों के कारोबारियों को स्टॉल लगाने की अनुमति देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला
रिज पर स्टॉल लगने से शहर के कारोबार पर असर पड़ा है। हम नगर निगम के माध्यम से जल्द सरकार के समक्ष यह मामला उठाएंगे। पीक सीजन के दौरान इन्हें खोलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
संजीव ठाकुर, महासचिव, व्यापार मंडल शिमला

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रिज पर स्टॉल लगाने को लेकर अपनी बात रखी है। इनकी समस्याओं को सुना गया है। इसके बारे में जल्द चर्चा की जाएगी।
कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed