फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ऑपरेशन थियेटर की छत में फंसा मरा चूहा, मुश्किल में मरीज

अस्पताल में मर गया चूहा, बदबू के कारण 3 दिन से ऑपरेशन बंद

Sat, 23 Jun 2018 12:49 PM IST
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Jun 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन थियेटर की छत में फंसा मरा चूहा, मुश्किल में मरीज

डीडीयू अस्पताल (रिपन) में मरे चूहे ने ऑपरेशन ठप करवा दिए हैं। मरे चूहे के कारण पूरे ऑपरेशन थियेटर में बदबू फैली है। इससे अस्पताल में तीन दिन के भीतर दर्जनों ऑपरेशन टल गए हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने ऑपरेशन थियेटर का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन मरा चूहा नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


प्रबंधन बता रहा है कि चूहा छत में कहीं फंसा है। अब चूहे को ढूंढने का काम लोनिवि को दे दिया गया है। लोनिवि के कर्मचारियों ने छत की लकड़ियों को निकालकर चूहे को ढूंढने का प्रयास किया। शुक्रवार दोपहर तक मरा हुआ चूहा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


ऑपरेशन थियेटर में कदम रखना मुश्किल हो गया है। सर्जरी, आर्थो, ईएनटी के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को सर्जरी करवाने के लिए मरीज को थियेटर में ले जाया गया था। जैसे ही डॉक्टर सर्जरी की तैयारी करने लगे तो वहां बदबू आने लगी। इससे ऑपरेशन नहीं हो सके। तब से अब तक दर्जनों ऑपरेशन टल गए हैं। मरीज की सुरक्षा और संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन थियेटर करवा दिया बंद
ऑपरेशन थियेटर में चूहा मरा है। इससे वहां दुर्गंध फैली है। मरीज और डॉक्टरों को फैली दुर्गंध से संक्रमण न फैले इसके लिए ऑपरेशन थियेटर बंद करवा दिया है। - डॉ. रंजना रॉव, - वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, डीडीयू


डॉक्टरों ने नहीं बताई है ऑपरेशन की तारीख
मरीज राजीव परमार का कहना है कि नौ जून को अस्पताल दाखिल हुए थे। बुधवार को ऑपरेशन होना था। उन्हें मना कर दिया गया कि वहां चूहा मरा है। अस्पताल में दाखिल हूं और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की अगली तारीख ही नहीं दी है। इसी तरह अन्य मरीज भी शिकायतें करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed