{"_id":"5b06f04a4f1c1bf96e8b46b7","slug":"71527181386-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Updated Thu, 24 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा करवाने की तिथि तय की गई है। इसमें ऑनलाइन चालान जेनरेट करने के लिए 13 जून तिथि तय की गई है। चालान पर फीस 15 जून तक जमा करवानी होगी।
राजधानी के चौड़ा मैदान स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य एलआर वर्मा ने बताया कि आईटीआई में विभाग सेंट्रलाइज्ड प्रवेश प्रक्रिया चलाता है। काउंसलिंग के बाद आईटीआई की सीटें भरी जाती हैं। उन्हाेंने बताया कि पहले राउंड की काउंसलिंग 26 जून को होगी। इसमें आईटीआई की सीटें अलॉट कर दी जाएंगी। 30 जून तक चयनित आवेदकों को संबंधित आईटीआई में अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ रिपोर्ट करनी होगी। एक जुलाई को पहले दौर की काउंसलिंग और सीट आवंटन के बाद रिक्त रहने वाली सीटों को डिस्पले किया जाएगा।
दूसरे दौर की काउंसलिंग 5 जुलाई को होनी है। आठ जुलाई को मेरिट तथा भरी गई च्वायस के मुताबिक सीटें आवंटित की जाएंगी। 11 जुलाई को प्रशिक्षुओं को संबंधित आईटीआई में रिपोर्ट करनी होगी। शेड्यूल के मुताबिक तीसरे दौर की काउंसलिंग 17 जुलाई को होगी। इसमें बाहरी राज्यों के छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। 21 जुलाई को सीटें आवंटित होंगी। वर्मा ने कहा कि प्रवेश को तय की गई पात्रता और इससे संबंधित हर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई है। इच्छुक युवा www.hptechboard.com से जानकारी ले सकता है।