फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   709 hrtc buses booked for pm narendra modi rally in chamba

चंबा: 709 सरकारी बसें रैली के लिए बुक, सोच-समझ कर निकलें घर से

Wed, 12 Oct 2022 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 12 Oct 2022 05:51 PM IST
सार

सुबह चार से लेकर सात बजे तक चलने वाली बसें ही रूट पर चलेंगी जबकि अन्य बसें रैली में भीड़ जुटाने के लिए दौड़ेंगी।

विज्ञापन
709 hrtc buses booked for pm narendra modi rally in chamba
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते वीरवार को एचआरटीसी की 709 बसें बुक रहेंगी। प्रदेश के विभिन्न एचआरटीसी डिपुओं से बसें पहुंच गई हैं, जिन्हें निर्धारित स्टेशनों की ओर भेज दिया गया है। प्रदेशभर के डिपुओं से सरकारी बसें आने के कारण यात्रियों को परेशानी तो होगी ही वहीं दूसरी ओर चंबा में तमाम स्थानीय रूट भी दिनभर प्रभावित रहेंगे।

विज्ञापन


सुबह चार से लेकर सात बजे तक चलने वाली बसें ही रूट पर चलेंगी जबकि अन्य बसें रैली में भीड़ जुटाने के लिए दौड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र चुराह, चंबा, भरमौर, डलहौजी और भटियात से लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए इन बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


हर बस में करीब 45 कार्यकर्ताओं की आवाजाही रहेगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय के साथ लगती विभिन्न पंचायतों से भी लोगों की आवाजाही बसों के माध्यम से होगी। ऐसे में अपने जरूरी कार्यों के चलते आने वाले लोगों को बसें नहीं मिलेंगी। विभिन्न मार्गों से दूरी तय की गई है। इन रूटों के बाहर वाहनों की आवाजाही जारी हरेगी। यह जानकारी आरएम साहिल कपूर ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed