फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   700 new villages will get connected by road in himachal.

इस साल सड़कों से जुड़ेंगे ये 700 गांव

Sun, 29 Mar 2015 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Mar 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
700 new villages will get connected by road in himachal.

हिमाचल प्रदेश में दस हजार से अधिक गांव सड़क सुविधा से जुड़ गए हैं। सबसे अधिक 250 से कम आबादी वाले गांवों को सरकार सड़क सुविधा से जोड़ पाने में कामयाब रही है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2014-15 में इस तथ्य को रखा गया है। राज्य में बचे हुए 700 से अधिक गांवों को इस साल सड़क सुविधा से जोड़ने की तैयारी है।

विज्ञापन

आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार राज्य सरकार की ओर से 31 दिसंबर 2014 तक 10076 गांवों को सड़कों से जोड़ा गया। इसमें सबसे कम 1500 से अधिक आबादी वाले 209 गांवों को ही सरकार की ओर से सड़क सुविधा से जोड़ा गया, जबकि एक से डेढ़ हजार की आबादी के बीच वाले 281 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। जितनी कम आबादी वाले गांव हैं, उन गांवों तक सरकार के लिए सड़क पहुंचाना ज्यादा आसान रहा।
विज्ञापन


सड़कों से जुड़े गांव==========दिसंबर 2014
1500 से अधिक आबादी वाले=======209
1000 से 1499 से कम आबादी वाले===281
500 से 999 आबादी वाले=========1252
250 से 499 आबादी वाले=========3449
250 से कम आबादी वाले=========4891

35,356 किमी सड़कें चलने लायक- हिमाचल प्रदेश में 35,356 किलोमीटर लंबी सड़कें ही चलने योग्य हैं। इन सड़कों पर जीप, ट्रक आदि वाहन चलन सकते हैं। अगले वित्त वर्ष में राज्य सरकार की ओर से सड़कों पर और अधिक फोकस करने की तैयारी है। इसी को ध्यान में रखकर लोक निर्माण विभाग का बजट भी सरकार ने बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed