फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 more shops will be opened in shimla city

खुशखबरीः शहर में खुलेंगी सस्ते राशन की 7 दुकानें

Mon, 09 Jun 2014 10:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Jun 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
7 more shops will be opened in shimla city

जिला शिमला में उचित मूल्य की सात नई दुकानें खोलने की मंजूरी प्रशासन ने दे दी है। जल्द ही दुकानों के लिए जगह चिह्नित कर इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त यूनुस ने कहा कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत इस तिमाही के दौरान जिले में लगभग 27. 65 करोड़ रुपये मूल्य की खाद्य वस्तुएं उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन


जिला स्तरीय लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (कमेटी) एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक के दौरान यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ने दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि उपभोक्ताओं को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी खाद्य वस्तुएं समय से उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तिमाही के दौरान विभिन्न नियंत्रण आदेशों के तहत खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 705 निरीक्षण, 117 नोटिस और 20 तावनियां जारी की गईं।

मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर जुर्माना

गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त होटल/ढाबा मालिकों द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का प्रयोग करने, मिट्टी के तेल के वितरण में अनियमितताएं बरतने, फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर 31527 रुपये जुर्माना किया गया।

इस तिमाही के दौरान उचित मूल्य की दुकानों द्वारा अनियमितता बरतने पर लगभग 46,000 रुपये प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। इस मौके पर जिला खाद्य नियंत्रक रमेश गंगोत्रा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला में खाद्य आपूर्ति प्रक्रिया व विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed