फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   65 year old Kumar Ajwani will run to Leh to boost the morale of BRO soldiers

Kumar Ajwani: बीआरओ के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए लेह तक दौड़ेंगे 65 साल के अजवानी

Sun, 04 Aug 2024 06:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 06:13 PM IST
सार

मुंबई के कुमार अजवानी मनाली से लेह तक दौड़ कर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
65 year old Kumar Ajwani will run to Leh to boost the morale of BRO soldiers
मनाली में बीआरओ के मुख्यालय से जवानों का हौसला बढ़ाने लेह तक दौड़ेंगे मुंबई के कुमार अजवानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विपरीत परिस्थितियों में सरहद की सड़कों को बनाने और यातायात चालू रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए 65 वर्ष के बुजुर्ग ने बीड़ा उठाया है। मुंबई के कुमार अजवानी मनाली से लेह तक दौड़ कर जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। रविवार को मनाली में स्थित सीमा सड़क संगठन 38 बीआरटीएफ के मुख्यालय से उन्होंने अपनी दौड़ शुरू की।

विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल गौरव बंगारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कुमार अजवानी और उनकी सहयोगी टीम का बीआरओ लेह तक सहयोग करेगी। 65 वर्षीय धावक कुमार अजवानी मनाली से लेह तक दौड़कर जगह-जगह न केवल जवानों का हौसला बढ़ाएंगे बल्कि सीमा सड़क संगठन के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे। धावक कुमार अजवानी के बताया कि जिस तरह से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सीमा सड़क संगठन के जवान काम करते हैं, इस बात का पूरे देश को पता होना चाहिए। जवान कड़ी चुनौतियों के बावजूद देश की सरहदों पर सड़क मार्ग बनाने और उनकी बहाली में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को सीमा सड़क संगठन के कार्यों के प्रति जागरूक करना भी है। कुमार अजवानी के कहा कि इससे पहले भी वह भारतीय सेना के जवानों के लिए आर्मी कैंप अमृतसर से वार मेमोरियल पुणे तक 60 दिनों में 3,000 किलोमीटर की दौड़ लगाकर बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed