{"_id":"5cb0d26cbdec2214107d1eb4","slug":"61555092076-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगाई जाएगी नई येलो लाइन, 7500 वाहनों को मिल सकेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगाई जाएगी नई येलो लाइन, 7500 वाहनों को मिल सकेगी पार्किंग
Sat, 13 Apr 2019 10:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की सड़कों पर नई येलो लाइन लगाकर साढ़े सात हजार से अधिक वाहनों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशों पर नगर निगम ने पुलिस और अन्य सरकारी महकमों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर शिमला शहर का नया पार्किंग प्लान बनाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर दी है। शुक्रवार को शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में पार्किंग प्लान को लेकर अहम बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
चर्चा हुई कि टूटीकंडी क्रॉसिंग से लेकर ढली तक एनएच को चौड़ा कर पार्किंग सुविधा दे सकते हैं। लोनिवि ने सड़क के लिए 30 मीटर जगह अधिगृहीत की है लेकिन वर्तमान में करीब 15 मीटर जगह ही सड़क के लिए इस्तेमाल हो रही है। बाकी जगह को सड़क चौड़ा करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एमसी और एनएच पर येलो लाइन लगने से लोगों को पार्किंग मिलेगी तो इन विभागों को आय होगी। वहीं, अवैध पार्किंग का पुलिस चालान कर देगी। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार पार्किंग प्लान लगभग तैयार कर लिया है। आचार संहिता खत्म होते ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
एमसी की सड़कों पर 3154 गाड़ियों की पार्किंग
रिपोर्ट के अनुसार अकेले नगर निगम की सड़कों पर येलो लाइन लगाकर 3154 वाहनों को पार्क किया जा सकता है। अभी तक शहर में निगम सिर्फ 438 वाहनों को येलो लाइन पार्किंग सुविधा दे रहा है। निगम ने 90 नए स्थान चिन्हित किए थे जिनमें 1556 वाहनों को पार्किंग देने की तैयारी थी। लेकिन हाल ही में पुलिस और प्रशासन के साथ किए संयुक्त निरीक्षण में कई और स्थान चिन्हित कर लिए गए। इस तरह अब निगम की सड़कों पर 3154 वाहनों को पार्क किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए पिछले साल उपायुक्त की ओर से एंबुलेंस रोड पर गाड़ियां पार्क न करने के आदेशों में संशोधन करना होगा।
विज्ञापन
मुख्य सड़कों पर 4419 वाहनों को सुविधा
शहर में लोनिवि और एनएचएआई की सड़कों पर भी येलो लाइन लगाकर 4419 वाहनों को पार्किंग की सुविधा दी जा सकती है। इसके लिए इन विभागों ने नगर निगम से प्रस्ताव भेजने को कहा है।
एसडीए कांपलेक्स में मल्टी स्टोरी पार्किंग
विकासनगर में एसडीएम काम्पलेक्स के समीप एनएच पर ओवरहेड मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एनएचएआई ने नगर निगम से इसका प्रस्ताव भेजने को कहा है। बैठक में टूटीकंडी पार्किंग को ठेके पर देने को लेकर चर्चा की गई।