{"_id":"5bf6e4d4bdec22415a7f9773","slug":"61542907092-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठाकुफर स्कूल के नीतेश और दीक्षा बने बेस्ट स्टूडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठाकुफर स्कूल के नीतेश और दीक्षा बने बेस्ट स्टूडेंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भट्ठाकुफर के वीरवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रमोद चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों को सम्मानित किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग जिलों के नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। समारोह में नीतेश को बेस्ट ब्वॉय और दीक्षा को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षाओं में टॉप करने पर हिमांशु, गजल, स्वाति, प्रिया, ज्योति, साक्षी, रीतिका, संदीप, अंजलि को पुरस्कार दिया गया। खेलों में राहुल नेगी, सृजन नेगी, ईशा, मीनाक्षी और सोनिया सम्मानित की गईं। हाजिरी के लिए विवेक, उर्मिला, नेहा, तमन्ना और अजय को विशेष पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राज कुमार के अलावा पूरी कार्यकारिणी की के सदस्यों ने भाग लिया। मंच का संचालन सुनील शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य विद्या सोलंकी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन