फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर से हटेंगे खतरनाक सूखे पेड़े

शहर से जल्द हटाए जाएंगे सैकड़ों खतरनाक पेड़

Fri, 27 Jul 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jul 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
शहर से हटेंगे खतरनाक सूखे पेड़े

शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में खतरनाक बन चुके सूखे सैकड़ों पेड़ों को जल्द निजी और सरकारी भूमि से हटा दिया जाएगा। शहरी वन विभाग ने संबंधित निजी भूमि मालिकों और विभागों को इस संबंध में चिट्ठी लिखकर अवगत करवा दिया है। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने शहर में खतरनाक बन चुके 117 पेड़ों को हटाने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से अधिकृत किए इन पेड़ों को काटने की सूची वन विभाग ने संबंधित विभागों को सौंप दी है। लौंगवुड और आईजीएमसी में 66, एचपीयू और चौड़ा मैदान में चार-चार, ओल्ड बस स्टैंड के पास 5, एजी कार्यालय के पास 2, लालबाग कैथू में 6, चक्कर में 7, बीसीएस में 19, कलनोग में 3 और जाखू में एक पेड़ को हटाया जाएगा। अब संबंधित विभागाें और निजी भूमि मालिकों को पेड़ों को हटाने की फीस जमा करनी होगी। कई जगहों पर इन पेड़ों के कटने के बाद शहर के विकासात्मक कार्य में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन


भूमि मालिकों को करा दिया अवगत
सरकार से 117 सूखे पेड़ों को हटाने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में विभिन्न विभागों और निजी भूमि मालिकों को चिट्टी के माध्यम से अवगत करवा दिया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन पेड़ों की निशानदेही कर जल्द ही इन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। -इंद्र कुमार, डीएफओ शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


117 पेड़ की जगह लगेंगे 4 हजार पौधे
शहरी वन विभाग एक पेड़ की जगह 30 पौधों का रोपण करेगा। इस तरह से 117 पेड़ों की जगह पर चार हजार नए पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ की इनकी देखरेख भी करेगा।


कभी भी कहर बरपा सकते हैं ये पेड़
शहर में कई ऐसे सूखे खतरनाक पेड़ हैं जो कभी भी कहर बरपा सकते हैं। हालांकि मौजूदा समय में अभी तक पेड़ों के गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन यह खतरनाक बन चुके पेड़ कभी भी आम लोगों पर कहर ढा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed