{"_id":"5acf98af4f1c1b1d3d8b4cec","slug":"61523554479-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम ने पकड़ी 16 लाख की लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम ने पकड़ी 16 लाख की लकड़ी
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने टिहरी खास जंगल से अवैध रूप से ले जाए जा रहे खैर के मौछों को बरामद किया है। आरोपी टीम को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। खैर के 16 मौछों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तलाई में दी शिकायत में फॉरेस्ट विभाग के बीट गार्ड अशोक कुमार का कहना है कि बुधवार रात्रि 1:45 बजे वह खंड अधिकारी रणजीत सिंह, बीट रक्षक जगतपाल और राजेश कुमार के साथ टिहरी खास जंगल में गश्त पर थे। जैसे ही वे सड़क से गाड़ी लेकर जा रहे थे तो उन्हें जंगल से लकड़ियों के काटने की आवाज सुनाई दी। जब मौका पर पहुंचे तो कुछ व्यक्ति क्वालिस वाहन (एचपी66ए-0869) में खैर के मौछे लोड़ कर रहे थे। अंधेरा होने के कारण व्यक्ति वहां से भाग निकले। उन्होंने बताया कि मौके पर गाड़ी के अंदर 12 मौछे थे जबकि 4 छोटे खैर के मौछे बाहर ही पड़े थे। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने मौके पर से भागे दो व्यक्तियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी और खैर की लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल का कहना है कि टिहरी खास जंगल में खैर की लकड़ी बरामद कर पुलिस ने क्वालिस गाड़ी भी कब्जे में ले ली है और पुलिस थाना तलाई में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले को लेकर गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन