{"_id":"5a88622a4f1c1b9f268ba95a","slug":"61518887466-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि ने तय किए खाद्य पदार्थों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि ने तय किए खाद्य पदार्थों के दाम
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि की संपत्ति पर बनी खाद्य सामग्री की दुकानों में अब खाने पीने के सामान के रेट तय कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सर्दियों की छुट्टियां समाप्त और नया सत्र शुरू होने से पहले ही दुकानों में खाद्य पदार्थों के दाम निर्धारित कर मूल्य सूची जारी कर दी है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनील देष्टा ने कहा कि छात्र संगठन एबीवीपी, एसएफआई प्रतिनिधियों और कैंपस के दुकानदारों के साथ बैठक कर रेट मांगे गए थे। उनके रेट के आधार पर ही खाने पीने के सामान के दाम आम सहमति से तय किए गए हैं। मूल्य सूची को दुकानदारों को वितरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद विवि के अधिवक्ता से कानूनी राय मशविरा करने के बाद ही यह रेट लिस्ट जारी की गई है। यह रेट लिस्ट कैंपस के कैफेटिरिया और कैंटीन पर लागू नहीं होंगे, चूंकि उनके साथ अलग से करार हुआ है। यह रेट पुस्तकालय के धरातल मंजिल, इक्डोल भवन और विधि विभाग के परिसर में चल रही दुकानों पर लागू होंगे। विवि प्रशासन के इस फैसले से यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हजारों छात्रों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उनसे अब दुकानदार मनमाने दाम नहीं वसूल पाएंगे।
---------
यह है दुकानों के लिए तय की गई मूल्य सूची
चाय 6 रुपये
ग्रीन टी 9 रुपये
आलू का परांठा 12 रुपए
प्याज का परांठा 13
पनीर परांठा 18
खाना आधी थाली चावल दाल 25 रुपये
फूल डाइट 40 रुपये
दहीं, बिस्कुट आदि आइटम प्रिंट रेट पर ही बेचे जाएंगे