फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कंडाघाट अस्पताल में रेडयोलॉजस्टि नहीं

कंडाघाट अस्पताल में रेडयोलॉजस्टि नहीं

Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट अस्पताल में रेडयोलॉजस्टि नहीं
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ढील के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन करीब तीन साल से अस्पताल में बेकार पड़ी है। लेकिन अभी तक इस मशीन को चलाने के लिए डॉक्टर की तैनाती नहीं की जा सकी है। इस कारण लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। निजी क्लीनिकों में अल्ट्रासाउंड छह सौ से लेकर सात सौ रुपये में होता है। वहीं सरकारी अस्पतालों में साठ रुपये से लेकर सौ रुपये में अल्ट्रासाउंड होते हैं।
विज्ञापन

लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 20 से 30 किमी दूर सोलन या शिमला अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है तो कुछ लोगों को मजबूरन निजी क्लीनिकों में इलाज करवाना पड़ रहा है। यह आम लोगों की जेब पर भी भारी पड़ रहा है। कंडाघाट अस्पताल में लोगों की मांग पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई थी ताकि क्षेत्र के दूर दराज सहित स्थानीय लोगों को इसकी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

मशीन को जब अस्पताल में स्थापित किया था तो उस दौरान कुछ समय के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट यहां पर तैनात था। लेकिन बीच में वह डाक्टर भी आना बंद हो गया। तब से लेकर अभी तक लोगों को यहां से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिली है जिसके चलते लोगों को मजबूरन सोलन और शिमला से अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। इससे जहां उन्हें वहां पहुंचने में अधिक समय लगता है वहीं आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी तो तब उठानी पड़ती है जब आपातकाल के दौरान रोगी का एकदम से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। लेकिन लोगों को निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच से सटा है अस्पताल
कंडाघाट अस्पताल एनएच से सटा है। इसके चलते यहां से रोजाना हजारों की संख्या में स्थानीय सहित बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक गुजरते हैं। लेकिन कई दफा जब सड़क हादसे जैसी कोई दुर्घटना या अन्य आपातकाल स्थिति में लोगों को यहां पर अल्ट्रासाउंड जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट की सुविधा समय रहते नहीं मिल पाती। इसके लिए मरीजों को सोलन या फिर शिमला रेफर किया जाता है।

जल्द भर दिया जाएगा पद : सीएमओ
सीएमओ आरके दरोच ने बताया कंडाघाट में 50 बिस्तरों का अस्पताल बन रहा है। इसमें 6 अन्य डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। कहा कि अस्पताल के लिए जैसे ही कोई रेडियोलॉजिस्ट की पोस्टिंग होती है वैसे ही कंडाघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed