{"_id":"602560228ebc3ee92105fe2e","slug":"6090-frontline-workers-including-dgp-dc-chamba-installed-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी, डीसी चंबा समेत 6090 फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी, डीसी चंबा समेत 6090 फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया कोरोना टीका
Thu, 11 Feb 2021 10:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू ने लगवाया कोरोना टीका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 से बचाव के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू, डीसी चंबा डीसी राणा समेत प्रदेशभर में 6090 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया। यह टीकाकरण कार्यक्रम 105 अलग-अलग स्थानों पर चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अबतक प्रदेश के कुल 10 हजार 915 वर्करों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार गुरुवार को हुए कोरोना टीकाकरण के दौरान कुल्लू में 98.3 प्रतिशत, लाहौल स्पीति 96.8, कांगड़ा 87.2 और मंडी में 83.9 प्रतिशत वर्करों ने टीका लगवाया। वहीं, सिरमौर में 35.9, बिलासपुर 62.9, चंबा 65.2, हमीरपुर 38.3, किन्नौर 63, शिमला 54.4, सोलन 56.6 और ऊना में 67.1 प्रतिशत वर्करों ने टीका लगवाया। इस दौरान चंबा व शिमला में दो और बिलासपुर में एक व्यक्ति को टीका लगने के बाद कुछ दिक्कत हुई। दोनों को उपचार के बाद घर भेजा गया।
विज्ञापन