फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6 crore rupees spent for warming hands on kerosene heater Kinnaur Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: पांच सालों में हाथ सेंकने में फूंक दिए 6 करोड़ 57 लाख 43 हजार रुपये

Fri, 04 Jan 2019 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर रतन लाल नेगी, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
रतन लाल नेगी, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Jan 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
6 crore rupees spent for warming hands on kerosene heater Kinnaur Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में भले ही सर्दियों में सरकारी दफ्तरों में आपको अधिकारी मिले या न मिले लेकिन पिछले पांच सालों में यहां हाथ सेंकने में ही 6 करोड़ 57 लाख 43 हजार रुपये फूंक दिए गए। सर्दियों में यहां सुबह से शाम तक केरोसिन हीटर जलता है। जिला प्रशासन ने 15 अक्तूबर से 15 अप्रैल तक केरोसिन हीटर जलाने के आदेश जारी किए हैं। पांच सालों में सरकारी विभागों में साढ़े दस लाख लीटर तेल की खपत हुई है।

विज्ञापन


किन्नौर में राज्य, केंद्र सरकार, सहकारी बैंकों समेत लगभग 40 कार्यालय हैं जहां केरोसिन हीटर का इस्तेमाल होता है। बता दें कि पहले सरकारी कार्यालयों में कोयले की अंगीठी का इस्तेमाल होता था। प्रदूषण रोकने के लिए हीटर शुरू किए गए, लेकिन यह सौदा महंगा पड़ रहा है। सरकारी विभागों को केरोसिन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से दिया जाता है।

विज्ञापन

6 crore rupees spent for warming hands on kerosene heater Kinnaur Himachal Pradesh

निगम के पूह और कल्पा ब्लॉक के प्रभारी जसवीर सिंह नेगी के मुताबिक किन्नौर में पांच वर्षों में 6,57,43,150 रुपये से 10,57,462 लीटर सफेद केरोसिन सरकारी विभागों को दिया जा चुका है। यह केरोसिन शिमला की कृष्ण कोल कंपनी की ओर से नागरिक आपूर्ति विभाग को सप्लाई किया जाता है।  

शिमला में बड़े दफ्तरों व अस्पतालों में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम, बिजली वाले हीटर और कुछ जगह एलपीजी गैस हीटर हैं। उधर, लाहौल स्पीति के उपमंडलाधिकारी अमर सिंह नेगी ने बताया कि केलांग में एलपीजी गैस हीटर और बिजली के हीटर का सरकारी कार्यालयों में प्रयोग किया जाता है। 

पांच वर्षों में केरोसिन तेल का ब्योरा
वर्ष                         लीटर                    कीमत 
2014-15          2,36877             1,22,96,285
2016-17         2,30434             1,44,25,168
2017-18         2,31,699             1,49,44,585
2018-19         1,47,150             1,08,36,929

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed