{"_id":"636bd4fdb8d02d1a1e212b50","slug":"52-new-voters-will-cast-their-vote-in-the-world-s-highest-tshigang-polling-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: दुनिया के सबसे ऊंचे टशीगंग मतदान केंद्र में 52 नए मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: दुनिया के सबसे ऊंचे टशीगंग मतदान केंद्र में 52 नए मतदाता डालेंगे वोट
Thu, 10 Nov 2022 10:48 AM IST
Krishan Singh
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:48 AM IST
सार
टशीगंग मतदान केंद्र में होने वाले मतदान पर देश-दुनिया की नजर रहती है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इस मतदान केंद्र में कुल 45 मतदाताओं में 27 पुरुष और 18 महिला मतदाताओं का नाम सूची में थे।
विज्ञापन
टशीगंग मतदान केंद्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में इस बार चार नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। ये मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लाहौल में नए वोटरों को रिझाने के लिए पार्टी उम्मीदवार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि टशीगंग मतदान केंद्र में होने वाले मतदान पर देश-दुनिया की नजर रहती है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इस मतदान केंद्र में कुल 45 मतदाताओं में 27 पुरुष और 18 महिला मतदाताओं का नाम सूची में थे। इसके बाद लोकसभा उपचुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 48 हो गई थी, लेकिन इस बार टशीगंग मतदान केंद्र में चार नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़े हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के स्पीति उपमंडल के अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र टशीगंग में पहली बार विससभा चुनावों के लिए 52 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 30 पुरुष और 22 महिला मतदाता हैं। हर बार की तरह इस बार भी लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग को दुल्हन की तरह सजाया है। जिले में इन दिनों मौसम खराब चल रहा है। ऐसे में बताया जा रहा है कि यदि क्षेत्र में बर्फबारी भी हो जाए तो हेलिकाप्टर की सेवाएं ली जा सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कहा कि टशीगंग मतदान केंद्र दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। बर्फबारी हो जाने की सूरत में इस मतदान केंद्र के लिए हेलिकाप्टर की मदद ली सकती है।
विज्ञापन