{"_id":"5d8718cb8ebc3e93d56cc02a","slug":"52-lakh-rupee-apple-purchased-trader-absconded-rohru-fruit-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू मंडी से 52 लाख का सेब खरीद कारोबारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू मंडी से 52 लाख का सेब खरीद कारोबारी फरार
Sun, 22 Sep 2019 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार के तमाम दावों के बावजूद बाहरी राज्यों से आ रहे कारोबारी लाखों का सेब खरीदकर बिना पैसा दिए फरार हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की फ्रूट कंपनी ने रोहड़ू सब्जी मंडी के आढ़ती से 52 लाख का सेब खरीदा, लेकिन बिना पैसा चुकाए कारोबारी फरार हो गए हैं। रोहड़ू थाना पुलिस ने शनिवार को आढ़ती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुनील नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुधीर शर्मा निवासी बटाडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जम्मू-कश्मीर की अरहान फ्रूट कंपनी ने इस सीजन में उससे 52 लाख रुपये के सेब की खरीद की। सेब तो ले लिया, लेकिन शुक्रवार को बिना पैसा चुकाए अरहान, जावेद और सोनू यहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि शिकायत के बाद बाहरी राज्यों से लगती हिमाचल की सीमा पर लगे नाकों पर इसकी सूचना दी है। सभी आरोपी रोहड़ू से आई-20 कार (जेके 9 बी 1158) में निकले हैं। पुलिस ने दिल्ली और अन्य राज्यों को भी अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन