{"_id":"5cc48f91bdec2207826dbd7a","slug":"51556385681-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीनी में सड़क किनारे खड़ी कार में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलीनी में सड़क किनारे खड़ी कार में भड़की आग
Sun, 28 Apr 2019 11:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के उपनगर खलीनी में शनिवार को एक कार में अचानक आग लग गई। इसमें काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कार लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन जवानों ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी कार पर काबू पाया।
विज्ञापन
इससे कुछ देर के लिए क्षेत्र यहां अफरातफरी मची रही। अग्निशमन जवानों केे मुताबिक कोटखाई के निवासी बलविंद्र चौहान ने गाड़ी को चौक के खाली स्थान में पार्क और एटीएम से पैसे निकालने चला गया। इसी बीच गाड़ी में आग भड़क गई। इससे कार का इंजन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। अग्नि शमन विभाग का कहना है कि आग से इंजन और गाड़ी का बोनट पूरी तरह जल गया है। गाड़ी में आग लगने का कोई कारण पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में धमाका, महिला झुलसी
शिमला के पंथाघाटी में आस्था अस्पताल के पास परमानंद हाउस में गैस की लीकेज से आग लग गई। इसमें एक महिला झुलस गई है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला अपनी रसोई में काम कर रही थी। इसी बीच बिजली का स्विच ऑन किया तो गैस ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बार सिलिंडर में धमाका हुआ। इससे महिला घायल हो गई और इसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डीएफओ डीसी शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग को जैसे ही आग लगने की खबर मिली तो छोटा शिमला की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू कर दिया गया। आग से करीब 10 हजार का नुकसान हुआ है आग गैस की लीक होने से लगी।