फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम, कारोबारी को पांच लोगों ने पीटा

संजौली में कारोबारी पर घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला

Sat, 27 Apr 2019 12:01 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
क्राइम, कारोबारी को पांच लोगों ने पीटा

राजधानी के उपनगर संजौली में शुक्रवार शाम पांच युवकों ने एक कारोबारी को घर में घुसकर पीट डाला। आरोपियों ने कारोबारी के भवन में काम कर रहे मजदूर को भी नहीं बख्शा और उसकी भी पिटाई कर डाली। मारपीट के बाद पांचों युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने देररात करीब नौ बजे चार युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीयूष वर्मा (26) ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपनी दुकान में बैठा था और दुकान के ऊपरी मंजिल में मजदूर भवन में पेंट लगाने का कार्य कर रहा था। इसी बीच मजदूर ने बताया कि भवन के एटिक में पांच लड़के पिछली तरफ से चढ़ आए हैं। इसी बीच वह ऊपर गया जाने लगा तो ऊपर की तरफ से कुछ युवक नीचे की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन


पूछने पर उन्होंने कारोबारी का फोन छीन लिया और उसको तोड़ दिया। इसी बीच तीन युवकों ने कारोबारी के साथ मारपीट करने लग गए। कारोबारी के बचाव में मजदूर आया तो उसे भी युवकों ने लोहे की रॉड से पीट डाला और मौके से फरार हो गए। इसी बीच वहां पर आसपास के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और इस बारे में पुलिस को सूचित किया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य युवक भी तलाश जारी है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed