{"_id":"5cbb5c91bdec221441199fe0","slug":"51555782801-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को 17 सालों से गच्चा देना वाला वकील चक्कर में धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को 17 सालों से गच्चा देना वाला वकील चक्कर में धरा
Sun, 21 Apr 2019 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वर्ष 2002 में मारपीट के एक मामले में भगौड़े अपराधी को पकड़ा है। पुलिस ने युवक को चक्कर से गिरफ्तार किया। आरोपी 17 सालों से पुलिस को गच्चा देेकर भाग रहा था। अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित करार दिया था। हैरानी की बात है कि पुलिस को जो आरोपी 17 सालों से धोखा देकर बच रहा था वह अधिवक्ता निकला। शनिवार को पुलिस ने इसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2002 में बालूगंज थाने में आरोपी को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस को अपना पता और पिता का नाम गलत बताया था। इसके बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए उसके बताए पते पर गई लेकिन उपरोक्त पते पर इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को जांच करने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
इसी बीच बालूगंज पुलिस को गुप्तचरों से सूचना मिली कि जिस आरोपी को पुलिस 17 सालों से तलाश कर रही है वह आरोपी चक्कर कोर्ट में वकालत करता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का चक्कर कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने 2002 के एक मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन