फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आनलाइन सिस्टम बंद, अभी बैंक में जमा करने होंगे पानी बिल

कैश काउंटर बंद, इस माह बैंक में जमा करवाने पड़ेंगे पानी के बिल

Thu, 10 Jan 2019 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Jan 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
आनलाइन सिस्टम बंद, अभी बैंक में जमा करने होंगे पानी बिल

शहर के हजारों उपभोक्ताओं को इस महीने पानी के बिल एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में जाकर जमा करवाने पड़ेंगे। नगर निगम ने अपना कैश काउंटर बंद कर दिया है। यही नहीं, उपभोक्ताओं को अभी बिलों के आनलाइन भुगतान की भी सुविधा नहीं मिलेगी। साफ्टवेयर तैयार न होने से लोगों को बिल जमा करने के लिए बैंक की शाखाओं में जाकर लाइनों में लगना पड़ेगा।

विज्ञापन


नगर निगम का तर्क है कि पेयजल व्यवस्था का जिम्मा अब शिमला जल प्रबंधन निगम कंपनी देख रही है। इस कंपनी का अलग बैंक खाता है जिसमें पानी के बिल जमा होने हैं। इसलिए कैश काउंटर पर पानी के बिल जमा नहीं होंगे। उपभोक्ताओं को सिर्फ एचडीएफसी बैंक की शाखा में जाकर बिल जमा करवाना पड़ेगा। शहर में इस बैंक की करीब आठ शाखाएं हैं जहां बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। कंपनी की ओर से अभी निर्माण और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को ही बिल जारी हुए हैं। इसके बाद जोन वाइज सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिल जारी होंगे।
विज्ञापन


शहर में हैं कुल 32 हजार उपभोक्ता
शहर में 32 हजार से ज्यादा पानी के उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 24 हजार घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। कंपनी अभी बिल के आनलाइन भुगतान की सुविधा भी नहीं दे पा रही। 15 जनवरी को नए सॉफ्टवेयर का ट्रायल है। उम्मीद है कि फरवरी से लोगों को आनलाइन भुगतान की सुविधा मिल जाए। लेकिन तब तक लोगों को बैंक जाना पड़ेगा। अभी बैंकों में भीड़ कम है, लेकिन जैसे ही घरेलू उपभोक्ताओं के बिल जारी होना शुरू होंगे, बैंकों में लाइनें बढ़ती जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर महीने आएगा पानी का बिल
कंपनी का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए अब हर महीने पानी के बिल जारी किए जाएंगे। यह बिल मीटर रीडिंग पर होंगे। लोगों को आनलाइन भुगतान की सुविधा भी जल्द मिलेगी। जरूरत पड़ी तो कंपनी अपना कैश काउंटर भी खोल सकती है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि अभी उपभोक्ताओं को एचडीएफसी बैंक में जाकर ही बिल जमा करवाने होंगे। कंपनी जल्द आनलाइन भुगतान की सुविधा देने का भी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed