{"_id":"5b6dc9f84f1c1b66428b705f","slug":"51533921784-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. डीआर ठाकुर निर्विरोध चुने गए हपुटवा के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. डीआर ठाकुर निर्विरोध चुने गए हपुटवा के अध्यक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक संगठन हपुटवा (भाजपा समर्थित) की वर्ष 2018-19 के लिए नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए जारी शेडयूल के मुताबिक शुक्रवार को नामांकन भरे गए। इसमें कार्यकारिणी के सभी चारों पदों के लिए सिर्फ एक-एक ही आवेदन आया।
विज्ञापन
विवि के गणित विभाग में चली नामांकन भरने की प्रक्रिया के लिए तैनात रिटर्निंग आफिसर प्रो. आरपी शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी के चारों पदों के लिए एक-एक नामांकन आया था। इस कारण संघ की कार्यकारिणी को निर्विरोध चुन लिया गया। इसमें प्रो. डीआर ठाकुर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
वहीं प्रो. ओपी वर्मा कामर्स विभाग को उपाध्यक्ष, गणित एवं सांख्यकी विभाग से प्रो. खेमचंद को महासचिव, शिक्षा विभाग से डॉ. सुरेंद्र ठाकुर को संघ का निर्विरोध सह सचिव चुना गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) के चुनाव को बनाए रिटर्निंग आफिसर प्रो. आरपी शर्मा ने कहा कि हर पद के लिए एक-एक नामांकन होने से कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।
विज्ञापन