{"_id":"5b2fd4344f1c1bac6e8b99b4","slug":"51529861172-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी में टैक्सी चालकों की मनमानी, वसूल रहे दोगुने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी में टैक्सी चालकों की मनमानी, वसूल रहे दोगुने दाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी में कुछ टैक्सी चालक लोगों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। रात के समय बसों से आईएसबीटी पहुंचने वाले लोगों से निर्धारित के मुकाबले दुगना पैसा वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
रात के समय कनलोग के 150 की जगह 350 और बीसीएस के 250 की जगह 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने रात आठ बजे के बाद सभी बसें ओल्ड बस स्टैंड लाने के निर्देश जारी किए थे लेकिन बसें आईएसबीटी जा रही हैं और वहां से शहर के उपनगरों में पहुुंचने के लिए लोगों को भारी भरकम टैक्सी किराया खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि टैक्सी चालक रात के समय टैक्सी शेयरिंग भी नहीं करने देते जिसके चलते लोगों को भारी भरकम किराया चुकाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि टैक्सी चालकों की मनमानी पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को प्रति किलोमीटर रेट फिक्स करना चाहिए, ताकि ये लूट खसोट बंद हो। साथ ही लोगों ने मांग उठाई है कि रात को आठ बजे के बाद शिमला पहुंचने वाली बसें वाया ओल्ड बस स्टैंड चलाई जानी चाहिए।
टैक्सी यूनियन को जारी होगा नोटिस
टैक्सी यूनियन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। यदि रात के समय यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है तो यह बेहद गंभीर मामला है। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भी लिखा जाएगा। - अशोक शर्मा, आपरेशन मैनेजर, आईएसबीटी