फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   50 percent target of second dose of coronavirus vaccine completed in Himachal pradesh

हिमाचल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 50 फीसदी लक्ष्य पूरा

Fri, 01 Oct 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Oct 2021 10:49 AM IST
सार

अब तक 27,02,379 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। पहली डोज में पहले स्थान पर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार को दूसरी डोज में भी देशभर में नंबर वन आने की बात कही है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को नवंबर तक टारगेट पूरा करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
50 percent target of second dose of coronavirus vaccine completed in Himachal pradesh
कोविड19 वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 50 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार ने 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 27,02,379 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। पहली डोज में पहले स्थान पर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार को दूसरी डोज में भी देशभर में नंबर वन आने की बात कही है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को नवंबर तक टारगेट पूरा करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश सरकार ने 18 साल व इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, इस लक्ष्य को पार करते हुए 56,58,695 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। 18 साल व इससे ज्यादा उम्र वालों की जनसंख्या में यह लक्षित लोग इसलिए बढ़ गए, क्योंकि प्रदेश में दस साल में जनसंख्या भी बढ़ी और बाहरी राज्यों के मजदूर और अन्य लोग भी इनमें शामिल हैं। प्रदेश में वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना के मामले कम हुए हैं। हालांकि दूसरी डोज लगाने के बाद जो लोग पाजिटिव आए हैं, वे दूसरे से तीसरे दिन ठीक भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed