{"_id":"59c1301c4f1c1b2a688b55b8","slug":"50-mini-electric-buses-will-be-operate-in-the-city-on-low-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरों में दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक मिनी बसें, एचआरटीसी ने फिक्स किया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरों में दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक मिनी बसें, एचआरटीसी ने फिक्स किया किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम शहरों में 50 इलेक्ट्रिक मिनी बसें चलाने जा रहा है। यह बसें सेवन प्लस वन सीटें होंगी। निगम प्रबंधन ने बसों के आवंटन के साथ-साथ इनका किराया भी फिक्स कर दिया है।
विज्ञापन
इनमें 7 किलोमीटर तक सफर करने पर 5 रुपये, 10 किलोमीटर सफर करने पर 10, 15 किलोमीटर तक के 15 और 20 से 25 किलोमीटर तक सफर करने वाले लोगों से 20 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम के बेड़े में ये बसें 15 से 20 दिन के भीतर आनी शुरू हो जाएंगी। इनमें चंबा के लिए-2, धर्मशाला के लिए पांच, पालमपुर के लिए 2, बिलासपुर के लिए - 2, देहरा-1, हमीरपुर-2, नालागढ़-2, ऊना में-1, केलांग-2, कुल्लू-1, मंडी -4, सरकाघाट -1, नाहन -2, रामपुर -2, रिकांगपिओ - 2, रोहडू -2, सोलन - 3, करसोग - 1, नेरवा -1 और शिमला में 7 मिनी बसें चलाई जाएँगी।
विज्ञापन
325 नई बसें और आएंगी
बाली ने कहा कि इसके अलावा 325 नई बसें भी आना शुरू हो गई हैं। इन बसों को डिपोवाइज दिया जा रहा है। इनमें करसोग को 6, नाहन-13, केलांग-14, पालमपुर-9, देहरा-15, बिलासपुर-8, नालागढ़-6, रिकांगपिओ 18, रोहडू -सरकाघाट, सुंदरनगर और बैजनाथ के लिए 9-9 सहित अन्य डिपो में 8 से 9 बसें आवंटित की गई हैं।
55 रूटों पर दौड़ेगी 1 रुपये प्रति किमी वाली बसें
बाली ने कहा कि हिमाचल के 55 रूटों पर सरकार 1 रुपये प्रति किलोमीटर की बसें चलाने जा रहा है। इसके अलावा निगम प्रबंधन ने 40 से 60 रूटों पर वैटलीजिंग बसें चलाने का फैसला लिया है।