फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 clusters will be formed in the district for training in natural farming.

Shimla News: प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण के लिए जिले में बनेंगे 50 क्लस्टर

Wed, 15 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
50 clusters will be formed in the district for training in natural farming.
पंचायती स्तर पर 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाए जाएंगे क्लस्टर, एक क्लस्टर में 125 लोगों का बनेगा समूह
विज्ञापन

मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा एक्शन प्लान

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। केंद्र सरकार की योजना राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जिला शिमला में पंचायत स्तर पर 50 क्लस्टर बनाएं जाएंगे। इसके लिए 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया है।


प्राकृतिक खेती विंग की ओर से बुधवार को क्लस्टर बनाने के लिए एक्शन प्लान केंद्र सरकार को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद इसी महीने से पंचायतों में क्लस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मिशन के तहत 50 हेक्टेयर भूमि का एक क्लस्टर बनेगा। प्रति क्लस्टर में कम से कम 125 लोगों का समूह बनाया जाएगा। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मिशन से प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत प्राकृतिक खेती कर रहे लाखों किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। प्रदेश में इस समय 2 लाख 8 हजार किसान-बागवान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस मिशन के तहत प्रदेश में 21 हजार 750 हेक्टेयर भूमि पर 435 क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। मिशन से प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत प्राकृतिक खेती कर रहे लाखों किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। इसके अलावा किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों की खरीद पर अनुदान भी दिया जाएगा। प्राकृतिक खेती से जैव विविधता में वृद्धि होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यह खेती पारंपरिक तरीकों पर आधारित होगी जिसमें स्थानीय संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
बुधवार को क्लस्टरों का एक्शन प्लान सरकार को भेज दिया जाएगा। मंजूरी मिलते ही पंचायत स्तर पर क्लस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-मोहिंद्र भवानी, उपनिदेशक, प्राकृतिक खेती विंग शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article