{"_id":"64ef4810baacbab804025eb7","slug":"48-posts-sanctioned-for-three-traffic-cum-tourist-police-stations-on-kiratpur-manali-national-fourlane-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kiratpur-Manali Fourlane: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर तीन यातायात, पर्यटक पुलिस स्टेशनों के लिए 48 पद मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kiratpur-Manali Fourlane: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर तीन यातायात, पर्यटक पुलिस स्टेशनों के लिए 48 पद मंजूर
Wed, 30 Aug 2023 07:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:19 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में निर्मित तीन यातायात सह पर्यटक पुलिस स्टेशनों के लिए 48 पद भरने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
किरतपुर-मनाली फोरलेन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में निर्मित तीन यातायात सह पर्यटक पुलिस स्टेशनों के लिए 48 पद भरने को मंजूरी दी है। हर पुलिस स्टेशन के लिए 16-1 6 पद स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि इन पुलिस स्टेशनों की स्थापना से किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की स्थिति में तुरंत सहायता सुनिश्चित होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नवनिर्मित यातायात सह पर्यटक पुलिस स्टेशनों में दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात के संचालन के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समन्वय से उन्नत तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार के सड़क सुरक्षा कोष से इन तीन पुलिस स्टेशन के लिए 3.5 करोड़ रुपये की राशि भी उपलब्ध करवाई है। यह राशि पुलिस स्टेशन के लिए उपकरणों की खरीद और संचालन पर व्यय की जाएगी।
विज्ञापन
कुंडू ने समस्त पुलिस विभाग की तरफ से तीन यातायात सह पर्यटक पुलिस स्टेशनों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बिलासपुर के बघेड़, मंडी के नेरचौक और कुल्लू जिले के भूंतर में नए स्थापित हुए तीन पुलिस स्टेशनों के लिए 16-16 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें एक सब इंस्पेक्टर, एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल, 12 कांस्टेबल और एक कांस्टेबल चालक का पद शामिल है।
विज्ञापन