{"_id":"58fdd3f04f1c1b9e65c0c148","slug":"45-slums-gutted-in-fire-near-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से प्रवासी मजदूरों की 45 झुग्गियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से प्रवासी मजदूरों की 45 झुग्गियां जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 24 Apr 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के घालूवाल पुल के नजदीक प्रवासी मजदूरों की 45 से अधिक झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। आगजनी में एक बकरी भी जिंदा जल गई। झुग्गियों में रखा सामान ओर साथ के खेतों में गेंहू की फसल भी जलकर राख हो गई। आगजनी में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घालूवाल पुल के समीप एक प्रवासी मजदूर की झुग्गी से आग की लपटें उठीं। देखते ही देखते आग ने 45 से अधिक झुग्गियों को चपेट में ले लिया। घटना के समय मजदूर काम पर गए हुए थे और इनके बच्चे ही घरों पर थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग के कार्यकारी प्रभारी कर्मचंद, करतार चंद, प्रशामक गुरमेल सिंह, गृहरक्षक छिंदू कुमार, चालक राजीव कुमार, लाजिंद्र दत्त, गृहरक्षक अजीत कुमार, चालक तिलकराज, धीरज सहित स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग की घटना में एक प्रवासी मजदूर की बकरी जिंदा जल गई। आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी रोशन सिंह ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही फायर कर्मियों को मौका पर भेजा गया व आग पर काबू पा लिया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।