{"_id":"62b59d823ddaf02dd01c31eb","slug":"45-posts-of-teachers-will-be-filled-on-contract-basis-in-nit-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur Recruitment: एनआईटी हमीरपुर में अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे शिक्षकों के 45 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur Recruitment: एनआईटी हमीरपुर में अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे शिक्षकों के 45 पद
Sat, 25 Jun 2022 12:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:12 PM IST
सार
एनआईटी हमीरपुर के कुलसचिव प्रो. योगेश गुप्ता ने बताया कि अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में खाली पदों को अनुबंध आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग समेत 12 विभिन्न विभागों के 45 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए अभ्यर्थियों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संबंधित विभागों में अनुबंध आधार पर नियुक्ति के बाद पीएचडी डिग्री धारक को 70 हजार रुपये मासिक मानदेय, जबकि एक वर्ष तक पढ़ाने का अनुभव रखने वाले और प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री धारक को 60 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
पीएचडी डिग्री धारक और पढ़ाने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। संस्थान ने अपने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि खाली पदों को संस्थान की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया और घटाया जा सकता है। एक माह का नोटिस देकर शिक्षक और संस्थान अनुबंध को खत्म कर सकते हैं। एनआईटी हमीरपुर के कुलसचिव प्रो. योगेश गुप्ता ने बताया कि अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन विभागों में भरे जाएंगे खाली पद
सिविल इंजीनियरिंग विभाग में दो पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में चार पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में दो पद, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पांच पद, मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में चार पद, केमिस्ट्री विभाग में तीन, वास्तुशास्त्र विभाग में छह पद, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग विभाग में चार पद, ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस विभाग में सात पद, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स विभाग में छह पद, केमिकल इंजीनियरिंग और सेंटर फॉर एनर्जी स्टडी विभाग में एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन