फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   45 candidates are fighting lok sabha election 2019 in himachal

शिमला से एक ने वापस लिया नाम, अब चुनावी मैदान में 45 प्रत्याशी

Thu, 02 May 2019 09:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 May 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
45 candidates are fighting lok sabha election 2019 in himachal
भारत निर्वाचन आयोग

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन शिमला संसदीय सीट से एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद अब हिमाचल की चार सीटों पर 45 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


हमीरपुर, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से 11-11 और शिमला से निर्दलीय प्रत्याशी व जुब्बल निवासी दूलो राम के नाम वापस लेने के बाद अब 6 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 
विज्ञापन


चूंकि ईवीएम में 15 प्रत्याशियों के अलावा नोटा का ऑप्शन रहता है, ऐसे में मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 प्रत्याशी होने के चलते करीब दो हजार से ज्यादा अतिरिक्त ईवीएम को दो प्रत्याशियों के नाम के लिए मतदान के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले छंटनी में नौ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गए थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कवरिंग प्रत्याशियों के अलावा तीन अन्य प्रत्याशी शामिल थे। इन नामांकनों के रद्द होने के बाद चार सीटों के लिए चुनाव मैदान में 46 प्रत्याशी रह गए थे। 

मंडी में ये प्रत्याशी मैदान में

45 candidates are fighting lok sabha election 2019 in himachal

भाजपा के रामस्वरूप शर्मा
कांग्रेस के आश्रय शर्मा 
सीपीएम के दलीप सिंह कायथ 
बसपा के सेस राम 
स्वाभिमान पार्टी के करतार चंद 
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के खेमचंद 
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के चंद्रमणी 
राष्ट्रीय आजाद मंच के मेहर सिंह
अंबेदकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया के राजेंद्र सूर्यवंशी 
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के शिव लाल ठाकुर 
आजाद उम्मीदवार गुमान सिंह 
आजाद घनश्याम चंद ठाकुर
आजाद कर्नल ठाकुर सिंह 
आजाद देवराज भारद्वाज
आजाद धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर
आजाद बृज गोपाल
आजाद सुभाष मोहन स्नेही 

हमीरपुर से ये प्रत्याशी

45 candidates are fighting lok sabha election 2019 in himachal

भाजपा से अनुराग ठाकुर
कांग्रेस से रामलाल ठाकुर
एसबीपी से कृष्ण गोपाल
फॉरवर्ड ब्लॉक से तुलसी राम शर्मा
बसपा से देशराज
आजाद आशीष कुमार
आजाद अशोक कुमार
बीएमपी से राम सिंह शुक्ला
आजाद प्रवीण ठाकुर
आजाद राधाकृष्ण
आजाद विकास कुमार

शिमला सीट से प्रत्याशी

45 candidates are fighting lok sabha election 2019 in himachal

भाजपा से सुरेश कश्यप
कांग्रेस से धनीराम शांडिल
बसपा से विक्रम सिंह
ऑल इंडिया फारवार्ड ब्लॉक से मनोज रघुवंशी
राष्ट्रीय आजाद मंच से शमशेर सिंह (हल जोतता किसान)
आजाद रवि कुमार (टेलिफोन)

कांगड़ा सीट से प्रत्याशी

45 candidates are fighting lok sabha election 2019 in himachal

भाजपा से किशन कपूर
कांग्रेस से पवन काजल
बसपा से डॉ. केेहर सिंह
नवभारत एकता दल से प्रेम चंद विश्वकर्मा
स्वाभिमान पार्टी से डॉ. स्वरूप सिंह राणा
हिमाचल जनक्रांति पार्टी के सुभाष चंद
अखिल भारत हिंदू महासभा की निशा कटोच
आजाद चंद्रभान, कर्नल नरेंद्र पठानिया, बचन सिंह राणा और डॉ. संजीव गुलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed