फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कंपनी के दावों के बीच छह और पेयजल सैंपल फेल

कंपनी के दावों के बीच छह और पेयजल सैंपल फेल

Sun, 21 Apr 2019 11:19 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के दावों के बीच छह और पेयजल सैंपल फेल
सांकेतिक तस्वीर

शहर में गंदे पानी की सप्लाई का सिलसिला जारी है। शहर में कई टैंकों, नलों से लिए गए पानी के सैंपल जांच में फिर से फेल हो गए हैं। शनिवार को ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसमें मिडिल बाजार शिव मंदिर पब्लिक टैप का सैंपल तीसरी बार भी फेल हुआ है। दो बार पहले भी सैंपल फेल होने के बावजूद इस नल से पानी की सप्लाई जारी है।

विज्ञापन


मंदिर में सैकड़ों लोग आते हैं और इसी पानी का उपयोग करते हैं। यही नहीं आते-जाते भी लोग पीने के लिए पानी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा हॉलीलाज पब्लिक टैप, ढली टैंक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी टैंक नंबर-2, पब्लिक टैप नजदीक पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार, संजौली गुम्मा इनलैट से लिए गए पानी के सैंपल फेल हुए हैं। शहर में लगातार एक माह से पानी के सैंपल फेल होने से नगर निगम, कंपनी और सरकार भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। बता दे कि सरकार ने वीरवार को ही इस मामले पर कंपनी को जवाबतलब भी किया था। देखना होगा की सवालों के घेरे में आयी सरकार अब क्या कदम उठाती है।
विज्ञापन


बड़ा सवाल, आखिर क्यों फेल हो रहे सैंपल
सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पानी के सैंपल क्यों फेल हो रहे हैं। अभी न तो बरसात का सीजन है और न ही जलस्तर घटा है। लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

मेयर चुनाव में, दे रही बस सलाह
शहर में गंदे पानी की सप्लाई पर नगर निगम भी चुप बैठा है। मेयर और डिप्टी मेयर के पास यह पता करने का टाइम नहीं की आखिर सैंपल क्यों फेल हो रहे हैं। ये सभी चुनाव प्रचार में व्यस्त है। सिर्फ जनता को पानी उबालकर पीने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed