{"_id":"5c9e5f88bdec2214391edbe3","slug":"41553883016-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में हंगामा, लिखित माफीनामे पर अड़े पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में हंगामा, लिखित माफीनामे पर अड़े पार्षद
Fri, 29 Mar 2019 11:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
निगम के कार्यकारी आयुक्त पंकज राय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की महिला पार्षद से दुर्व्यवहार करने के मामले में शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। महिला कर्मचारी ने अपनी गलती तो मानी लेकिन लिखित माफी मांगने से साफ मना कर दिया। इस पर आयुक्त कार्यालय पहुंचे पार्षदों ने खूब हंगामा किया। कहा कि जब तक महिला कर्मचारी लिखित में माफी नहीं मांगेंगी, तब तक पार्षद शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
निगम के कार्यकारी आयुक्त पंकज राय ने दोपहर 12 बजे दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। भाजपा पार्षद कमलेश मेहता के साथ पार्षद आरती चौहान, पूरनमल, शैली शर्मा, किरण बावा, शैलेंद्र चौहान भी आयुक्त कार्यालय पहुंचे। वहीं, जलशाखा में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात महिला कर्मचारी भी यहां पहुंचीं। कर्मचारी ने माना कि उसने पार्षद को नहीं पहचाना था और दुर्व्यवहार कर दिया। कर्मचारी ने इसके लिए मौखिक रूप से माफी मांग ली लेकिन पार्षद लिखित माफीनामे पर अड़ गए। इस पर कर्मचारी ने कहा कि वह लिखित माफी नहीं मांगेंगी। यह कहकर कर्मचारी यहां से जाने लगी जिस पर कार्यकारी आयुक्त ने उन्हें रोक लिया और खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
अब कंपनी करेगी कार्रवाई
नगर निगम ने जल शाखा में तैनात इस महिला कर्मचारी के खिलाफ कंपनी अधिकारियों को सूचना दे दी है। अब कंपनी ही कर्मचारी पर कार्रवाई करेगी। संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक से इस बारे में बात हुई है। कर्मचारी ने मौखिक रूप से माफी मांगी है, लेकिन पार्षद लिखित माफीनामा मांग रहे हैं। अब आयुक्त के आने पर ही इस मामले पर फैसला होगा। कहा कि सभी कर्मचारियों को पार्षदों और आम जनता से व्यवहार सुधारने को लेकर सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
महिला कर्मचारी पर आरोप है कि उसने भाजपा पार्षद कमलेश मेहता के साथ दुर्व्यवहार किया। पार्षद वीरवार को अपने काम से जलशाखा पहुंची थीं। उन्होंने शाखा अधीक्षक को अपने वार्ड का काम बताया और कहा कि वह पार्षद हैं। इस पर अधीक्षक के साथ बैठी दूसरी महिला कर्मचारी ने कह दिया कि मैडम आपके माथे पर तो नहीं लिखा है कि आप पार्षद हैं।