{"_id":"5b3677024f1c1bfa6e8ba8d6","slug":"41530296066-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टमोर का आल राउंड बेस्ट ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टमोर का आल राउंड बेस्ट ट्रॉफी पर कब्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर ने कोहबाग में आयोजित की गई खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं में दस इवेंट में पहला स्थान पाकर प्रतियोगिता की आल राउंड बेस्ट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
25 से 28 जून तक कोहबाग में हुई इन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर लौटी छात्राओं के सम्मान के लिए शुक्रवार को पोर्टमोर स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सूद ने पुरस्कार विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में वॉलीबाल टीम ने पहला स्थान पाया, जबकि बैडमिंटन, कबड्डी, योगा, भाषण, एकल गायन, समूह गान, वन एक्ट प्ले और लोकनृत्य में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जबकि, चेस में स्कूल का दूसरा स्थान रहा है। सोलह छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो सराहन में अलग अलग स्पर्धाओं में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी।
स्वर्ण पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय- टुटीकंडी स्थित स्वर्ण पब्लिक स्कूल ने कोहबाग में आयोजित की गई खंड स्तरीय स्कू ली अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन रहा। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से गई 24 सदस्यीय टीम ने बारह ट्रॉफी जीतीं।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के शिक्षक सूरत राम और ओपी नेगी के साथ गई टीम ने वॉलीबाल, कबड्डी, शॉटपुट, एकल गायन, 400,200 और सौ मीटर दौड़ सहित कई मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते हैं।